Thursday, September 17, 2026

TOP NEWS

76वां जन्मदिन और 25...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विशेष रिपोर्ट। जानिए वडनगर की गलियों से लेकर लगातार तीसरी बार देश के 'प्रधान' बनने तक, उनके 25 वर्षों के ऐतिहासिक और अजेय राजनीतिक सफर की अनकही कहानी।

हाईकोर्ट से इंदौर के...

इंदौर के वार्ड 65 से भाजपा पार्षद कमलेश कालरा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके OBC जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

CRIMEX तान्या बनर्जी हत्याकांड—रिश्तों...

तान्या बनर्जी हत्याकांड 2006: जानिए कैसे बेंगलुरु पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए सुलझाई एकतरफा प्यार में हुई हत्या की ये खौफनाक मिस्ट्री।

चरित्र के शक में...

Hardoi Crime: हरदोई में चरित्र पर शक के चलते पति ने सोती हुई पत्नी की बेरहमी से हत्या की और खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। जानिए पुलिस की कार्रवाई और पूरी वारदात।
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : शहर में चल रहे नाला सफाई कार्यों का नगर आयुक्त...

कानपुर : शहर में चल रहे नाला सफाई कार्यों का नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर संबंधितों को किया निर्देशित

( कानपुर संवाददाता विशाल सैनी )

कानपुर-नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कानपुर नगर निगम के सीमान्तर्गत विशेष नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त द्वितीय, मुख्य अभियंता (सिविल) एवं सम्बन्धित जोन के अधिशाषी अभियंता व अवर अभियंता उपस्थित रहे सर्वप्रथम जोन-4 के अन्तर्गत सीसामऊ नाले का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान नाले पर मशीन द्वारा कार्य होते हुये पाया गया, नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि निकाली गयी सिल्ट की उठान की मात्रा का डेट-वाइज डिजिटल डायरी बनाकर नाले की सफाई का कार्य कराया जाये इसी क्रम में चावला चौराहा के पास नाले का निरीक्षण किया जिसमे मौके पर श्रमिको द्वारा कार्य होते हुये पाया गया जिसपर निर्देशित किया गया कि सिल्ट निकालने व उठान का कार्य को तीव्रता के साथ किया जाये इसी क्रम में सीएल चौराहे पर बने नाले का निरीक्षण किया गया जिसमें लेबर द्वारा कार्य होता पाया गया साथ ही निर्देश दिये गये कि नाले के ऊपर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटवाते हुए पूर्ण रूप से सफाई तथा निकलने वाली सिल्ट की नाप-जोख की जाएं इसी प्रकार फजलगंज चौराहे के समीप नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया मौके पर पाया गया कि कर्मचारियों द्वारा सिल्ट निकालकर रोड के समीप डाली गई है जिससे सिल्ट का कीचड़ रोड तक फैला पाया गया, इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन 5 को फटकार लगाई गई एवं कड़े निर्देश दिए गए कि आज ही सिल्ट का उठान सुनिश्चित कराया जाए एवं यह ध्यान रखा जाए कि जहां-जहां से भी सिल्ट निकाली जा रही है उसे किसी भी प्रकार से रोड में गंदगी ना फैले ना ही यातायात अवरुद्ध हो निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा सीओडी नाला का निरीक्षण किया गया इस दौरान जोनल अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि यह नाला पूरे जोन में कवर्ड नाले के रूप में निर्मित है जिससे सफाई का कार्य शत-प्रतिशत ढंग से नहीं हो पाता है इस नाले को बीच-बीच में आवश्यकता अनुसार पंचर करके सिल्ट व मलबे को निकालना सुनिश्चित किया जाये जिससे जल निकासी सुचारू पर से हो सके अंततः भ्रमण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता, साफ- सफाई, कूड़ा व मलवे का उठान इत्यादि कार्यों पर विशेष दृष्टि रखें जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो भविष्य में इस प्रकार की त्रुटियां क्षम्य में ना हंगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments