Thursday, October 1, 2026

TOP NEWS

जबलपुर में बड़ा सड़क...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )जबलपुर के संजीवनी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा...

लक्षद्वीप के पास आधी...

समंदर में ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी चोट! कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने लक्षद्वीप के पास ₹3000 करोड़ का ड्रग्स जब्त कर 5 पाकिस्तानियों को दबोचा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज/ मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में...

MP: खाकी पर दाग!...

MP के ग्वालियर में उज्जैन के कांस्टेबल राकेश रायकवार पर दुष्कर्म का केस दर्ज। महिला पुलिसकर्मी ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप। पूरी खबर NTV TIME पर।
HomeUncategorizedकिसानों एवं ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों की मांग को लेकर आम आदमी...

किसानों एवं ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

एसडीएम रामबाबू देवांगन को दिया ज्ञापन डिंडोरी:- आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी ने किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एक विस्तृत ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिंडोरी रामबाबू देवांगन को सौंपा गया।
ज्ञापन में किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।
किसानों को समय पर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा वितरित बीजों की गुणवत्ता की जांच, जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के समाधान, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, नेटवर्क विहीन गांवों में मोबाइल नेटवर्क की व्यवस्था, मेहंदवानी क्षेत्र में पुल निर्माण तथा ग्राम चौबीसा में नल-कूप स्थापना जैसी महत्वपूर्ण मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा कि जिले के किसान एवं ग्रामीण लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यदि इन समस्याओं का समयबद्ध निराकरण नहीं किया गया तो पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
वहीं एडवोकेट विनय कुमार झारिया ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए। जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
ज्ञापन प्राप्त करते हुए एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने संबंधित मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।

रिपोर्ट लीलाराम डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments