Sunday, September 20, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:10 मर्डर, नायलॉन की...

1976 का वो असली सीरियल मर्डर केस जिसने पूरे पुणे को खौफ से भर दिया था। जानिए कैसे 4 पढ़े-लिखे कॉलेज छात्रों ने मिलकर किए 10 मर्डर और कैसे हुआ उनका अंत!

पत्रकार समाज का दर्पण...

लेदगांव प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे विधायक ग्रेवाल। कहा- पत्रकार समाज का दर्पण और आम जनता के हितों के सच्चे संरक्षक होते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

दुखद: इंदौर के उभरते...

दुखद: इंदौर के उभरते सोशल मीडिया स्टार नमन मीणा का आकस्मिक निधन, बेहद...

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराकर...

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा। डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार बनी आग का गोला, सीट बेल्ट फंसे होने के कारण मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. जगदीश की जिंदा जलकर मौत। देखें पूरा सीसीटीवी वीडियो।
Homeमध्य प्रदेशखंडवा : 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए कंप्यूटर ऑपरेटर को चार...

खंडवा : 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए कंप्यूटर ऑपरेटर को चार साल की जेल

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले ओंकारेश्वर में नदी पर नाव चलाने के बदले रिश्वत लेने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को चार साल की सजा सुनाई है।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर नाव चलाने की अनुमति देने के बदले रिश्वत लेने वाले मत्स्य महासंघ के मास्टर कर्मी (कंप्यूटर ऑपरेटर) को दोषी पाते हुए कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 12 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल 25 अक्टूबर वर्ष 2017 में ओंकारेश्वर निवासी भरत यादव ने लोकायुक्त कार्यालय, इंदौर में तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक (मप्र मत्स्य महासंघ सहकारी, मर्यादित ओंकारेश्वर जलाशय) और कंप्यूटर ऑपरेटर (मास्टर कर्मी) राजेश यादव के खिलाफ शिकायत की थी। भरत ने आरोप लगाया था कि उनसे नाव व इंजन छोड़ने के लिए दोनों ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

इसके बाद भरत यादव की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने 27 अक्टूबर, वर्ष 2017 को कार्रवाई की। भरत ने आरोपी राजेश यादव और तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय ओंकारेश्वर कार्यालय में रंगे हाथों पकड़वाया था। इस मामले में राजेश यादव को सजा हुई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments