Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशखड़ी ट्रक में जा घुसी कार, एक बराती की मौत, छह अन्य...

खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, एक बराती की मौत, छह अन्य घायल मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग की घटना

खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, एक बराती की मौत, छह अन्य घायल मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग की घटना

मोहम्मद फिरोज
मिहीपुरवा/बहराइच। जिले के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार शुक्रवार रात को पीछे से जा घुसी। जिसमें एक बराती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव से बारात बहराइच जिले के लिए शुक्रवार शाम को रवाना हुई। टोयटा क्वालिस वाहन में सवार होकर सात बराती रवाना हुए। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गिरगिट्टी गांव के पास वाहन खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। रात नौ बजे हुई घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज जालिम नगर अवधेश कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में बैठे घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने गांव निवासी चंदू (25) पुत्र दीन दयाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि टोयटा क्वालिस वाहन तेज रफ्तार में खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments