Friday, March 13, 2026

TOP NEWS

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...
Homeमध्य प्रदेशखरगोन : शराब दुकानों पर 50 से अधिक अज्ञात लोगों ने की...

खरगोन : शराब दुकानों पर 50 से अधिक अज्ञात लोगों ने की जमकर तोडफोड़ की, लाखों रुपये की बोतलें तोड़ी, इलाके में मचा हड़कंप

एनटीवी टाइम न्यूज खरगोन/ खरगोन से एक बडी खबर सामने आ रही है। झिरन्या की शराब दुकानों पर 50 से अधिक अज्ञात लोगों ने की जमकर तोडफोड़ की है।लाठी और डंडों से हंमला करके दोनो शराब दुकान में तोडफोड की गई है। शासकीय शराब दुकानों पर मचाए गए इस कोहराम में काफी तबाई हुई है और लाखों रूपए की शराब की बोतलें बर्बाद हो गई है।

आशंका जताई जा रही है कि जयश अध्यक्ष से शराब माफियाओं द्वारा की गयी मारपीट से आक्रोशित जयश कार्यकर्ताओ ने शराब दुकानों पर तोड़फोड़ की है। आज दोपहर को ही जयश अध्यक्ष का ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब परिवहन करने वाले लोगों से विवाद हुआ था। जयश अध्यक्ष ने शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर एफआईआर भी दर्ज कराई थी। माना जा रहा है कि ये उसी विवाद का नतीजा है।

शराब दुकान पर की गई तबाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लिहाजा चैनपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। लिहाजा इस तोड़फोड़ के बाद काफी तनाव का माहौल है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments