Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeदेशखुशखबरी! फास्टैग को लेकर Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान, 3000 रुपये में...

खुशखबरी! फास्टैग को लेकर Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान, 3000 रुपये में सालभर की छुट्टी

  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन चालकों के लिए घोषणा करते हुए बताया कि कुछ समय में फास्टैग के लिए वार्षिक पास शुरू किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने देशभर के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। 15 अगस्त 2025 से फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू किया जाएगा, जिसकी कीमत मात्र 3000 रुपये होगी। यह पास निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन आदि) के लिए होगा और यह एक साल या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

सोशल मीडिया पर किया शेयर

गडकरी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘X’ पर इस ऐलान को साझा करते हुए कहा, “एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास नेशनल हाईवे पर यात्रा को और सुगम बनाएगा, खासकर उन लोगों के लिए जो बार-बार टोल प्लाजा से गुजरते हैं।”

ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा पास

इस नई स्कीम के तहत, वाहन चालकों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। यह पास राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra App) और NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा, जहां इसे आसानी से एक्टिवेट या रिन्यू किया जा सकेगा।

वेटिंग टाइम कम करने के लिए उठाया कदम

गडकरी ने यह भी बताया कि यह कदम टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने, वेटिंग टाइम घटाने और टोल संबंधी विवादों को खत्म करने में मदद करेगा। खासकर 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजा से प्रभावित यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। यह नई नीति न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि डिजिटल और कुशल टोल संग्रह प्रणाली को भी बढ़ावा देगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments