Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
HomeUncategorizedगोस्वामी तुलसीदास जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीबीएसई बोर्ड, लखीमपुर खीरी में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती समारोह श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अनूप मिश्रा, पुरोहित रामेश्वर नाथ शिव मंदिर। साथ ही पूर्व प्राचार्य डॉ. डी.एन. मालपानी, विद्यालय प्रबंधक रवि भूषण साहनी एवं प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रधानाचार्य श्री चौहान ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। तत्पश्चात प्रबंधक श्री साहनी ने मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्राचार्य को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र शुभरंग पांडे एवं छात्रा सिमरन सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन एवं कृतित्व पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। वरिष्ठ आचार्य ओमप्रकाश ने तुलसीदास जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि अनूप मिश्रा ने अपने उद्बोधन में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ की महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक रवि भूषण साहनी ने मंचासीन अतिथियों , छात्र-छात्राओं व आचार्य परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments