Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

इंदौर: ऑनलाइन ऐप पर...

इंदौर में सोशल मीडिया ऐप पर 'रोहित' बनकर राजस्थान की युवती से दोस्ती करने पहुंचे गाजियाबाद के अनस खान को बजरंग दल ने पकड़कर विजयनगर पुलिस के हवाले किया। पहचान छिपाकर मिलने का मामला। पूरी खबर पढ़ें।

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक ने तोड़ा...

ग्वालियर थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक ने तोड़ा दम, सुनवाई ना होने से था

ग्वालियर में मकान विवाद में युवक ने रिश्तेदारों से तंग आकर थाना परिसर में किया था आत्मदाह का प्रयास. इलाज के दौरान तोड़ा दम.

ग्वालियर: हजीरा पुलिस थाना परिसर में 24 जुलाई को पुलिस के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक अपने ही सगे रिश्तेदारों से पीड़ित था और सुनवाई ना होने के चलते उसने ऐसा कदम उठाया था.

पुलिस थाने में लगाई थी खुद को आग

बता दें कि बीते 24 जुलाई को ग्वालियर के बिरला नगर लाइन नंबर 1 में रहने वाले युवक ने हजीरा पुलिस थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था. युवक लगातार अपने बहन-बहनोई से प्रताड़ित था और उसका अपने घर के मकान का विवाद चल रहा था. उसका आरोप था कि पुलिस उसकी सुनवाई करने की जगह उसे परेशान कर रही है. इसी बात से हताश हो कर उसने प्राणघातक कदम उठाया था.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

युवक द्वारा आग लगाते ही पुलिस ने तुरंत उसकी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह 80 फीसदी तक झुलस चुका था. जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन में उसे जेएएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी. चूंकि युवक का शरीर हद से ज्यादा झुलस चुका था, ऐसे में 4 दिन इलाज के बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया. हालांकि युवक की मौत के बाद परिजन ने शहर के हाजिर चौक पर शव रखकर चक्काजाम किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग भी की.

क्या है पूरा मामला?

असल में पीड़ित युवक का अपनी बहन और बहनोई से पैतृक मकान को लेकर विवाद था, उसका आरोप था कि उसके दोनों रिश्तेदार उसके मकान पर कई वर्षों से कब्जा किए हुए हैं. इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था. युवक की पत्नी के अनुसार बीते 23 जुलाई को उसका ननदोई अपने एक दोस्त के साथ घर आया और दोनों ने महिला से छेड़छाड़ की. ये बात जब अपने पति को बताई तो ननदोई से विवाद हुआ, जिसमें युवक के साथ मारपीट भी हुई. इस घटना के बाद पीड़ित दंपति पुलिस में शिकायत करने पहुंचे तो ननदोई ने भी झूठी मारपीट की शिकायत पुलिस में की. जिस पर पुलिस ने पीड़ित दंपति की कोई सुनवाई नहीं की.

घटना के एक दिन बाद हुई थी एफआईआर

इस घटना से आहत होकर 24 जुलाई को युवक ने पुलिस थाना परिसर में ही खुद को आग लगा ली. इस घटना के बाद मामला उछला तो 25 जुलाई को ननदोई और उसके दोस्त पर पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया.

वहीं युवक की मौत के बाद एएसपी केएल चंदानी का कहना है कि “पूरे मामले की जांच की जा रही है. युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है ऐसे में आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में खुदकुशी के लिए उकसाने के संबंध में धाराओं में इजाफा किया जाएगा. एक दिन पहले ही आरोपी ननदोई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments