Sunday, August 30, 2026

TOP NEWS

MP Police Recruitment 2026:...

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर बंपर भर्ती,...

भारत के विदेशी मुद्रा...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक उछाल, $791 अरब के नए रिकॉर्ड...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी युवती...

सेक्टर -20 मार्केट में...

सेक्टर -20 मार्केट में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग,भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं...
Homeमध्य प्रदेशछत पर रखे गमलों ने उगली नोटों की गड्डियां, गिनने को मशीन...

छत पर रखे गमलों ने उगली नोटों की गड्डियां, गिनने को मशीन बुलानी पड़ी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर के घर पुलिस ने मारा छापा. घर का चप्पा-चप्पा, कुछ नहीं मिला. फिर पुलिस पहुंची छत पर.

इंदौर : इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से पुलिस ने 40 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं. इस नगदी के बारे में प्रॉपर्टी डीलर कोई जानकारी नहीं दे सका. पुलिस ने नगदी जब्त करके आयकर विभाग को सूचित किया है. अब आयकर विभाग पता लगाएगी कि इतनी बड़ी रकम प्रॉपर्टी डीलर के घर पर कैसे मिली. क्या रकम हवाला के माध्यम से आई है. पुलिस का कहना है कि आयकर विभाग की जांच के बाद सुराग मिलेंगे. ये रकम इतना ज्यादा थी कि पुलिस ने गिनने के लिए मशीन मंगाई

छत पर रखे गमलों में छिपाई रकम

इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी मिली कि प्रॉपर्टी कारोबारी युवराज मंडलोई के घर पर 40 लाख रुपए नगद रखे हैं. ये अवैध रकम है. सूचना को पूरी तरह पुख्ता करने के बाद पुलिस ने युवराज मंडलोई के घर पर छापा मारा. प्रॉपर्टी कारोबारी के घर का कोना-कोना पुलिस ने छाना लेकिन कहीं भी नगदी नहीं मिली. इसके बाद पुलिस कारोबारी के छत पर पहुंची. छत पर सभी जगह खूब सर्चिंग की लेकिन रकम नहीं मिली.

पुलिस ने आयकर विभाग को किया सूचित

इसके बाद पुलिस टीम की नजर छत पर रखे बड़े गमलों पर गई. गमलों की छानबीन करने पर पुलिस को नोटों की गड्डियां मिली. गमलों में प्रॉपर्टी कारोबारी द्वारा 40 लाख रुपए नगद छुपाकर रखे गए थे. प्रॉपर्टी कारोबारी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है. लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. पुलिस को शक है कि ये रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है. इस मामले में थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल का कहना है “इस बारे में आयकर विभाग को सूचित किया गया है.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments