Saturday, April 18, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशछोटे शहर से बड़ा नेतृत्व: भाजपा के युवा नेता मोहित कुमार पांचाल...

छोटे शहर से बड़ा नेतृत्व: भाजपा के युवा नेता मोहित कुमार पांचाल बने जन-जन की आवाज़

छोटे शहर से बड़ा नेतृत्व: भाजपा के युवा नेता मोहित कुमार पांचाल बने जन-जन की आवाज़
बदनावर | विशेष रिपोर्ट
एक छोटे से शहर बदनावर से निकलकर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मोहित कुमार पांचाल आज अपनी निडर कार्यशैली, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और निरंतर जनसंपर्क के कारण न केवल क्षेत्र में, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी एक सशक्त पहचान बना रहे हैं।
मोहित कुमार पांचाल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे जनसमस्याओं को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखते, बल्कि तत्परता से कार्यवाही कर समाधान तक स्वयं उपस्थित रहते हैं। यही कारण है कि आमजन के बीच उनके प्रति विश्वास निरंतर गहराता जा रहा है।
उनकी कार्यशैली के पीछे उनके गुरु एवं आदर्श,
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के सनातनी विधायक माननीय गोलू शुक्ला जी की प्रेरणा, संस्कार और मार्गदर्शन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। जिस प्रकार माननीय गोलू शुक्ला जी के पास गया कोई भी व्यक्ति कभी निराश नहीं लौटा, उसी परंपरा को आत्मसात करते हुए मोहित कुमार पांचाल भी हर वर्ग, हर समाज और हर क्षेत्र के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।
“क्षेत्र किसी का भी हो, समस्या किसी की भी हो —
काम करने का साहस ही मेरा संकल्प है।”
मोहित कुमार पांचाल को
ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद,

क्षत्रिय समाज का बल,
और समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास प्राप्त है, जो उनके नेतृत्व को और अधिक सुदृढ़ बनाता है।
सेवा, समर्पण और संघर्ष के माध्यम से मोहित कुमार पांचाल आज अपने शहर बदनावर का नाम प्रदेशभर में रोशन कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें भविष्य का सशक्त और ज़मीनी नेतृत्व माना जा रहा है, जो संगठन और समाज—दोनों के लिए समान निष्ठा से कार्य करने की क्षमता रखता है।
इस विषय में मोहित कुमार पांचाल का कहना है—
“भाजपा में छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी बड़ा काम कर सकता है,
बस उसे सही नेतृत्व और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।
हमारी पार्टी जन-हितैषी है, जो हमें जनकल्याण की भावना सिखाती है।”
वे आगे कहते हैं कि भले ही वे वर्तमान में किसी बड़े पद पर न हों, लेकिन एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की गरिमा बढ़ाना ही उनका उद्देश्य है। वे जनसमस्याओं को सुनकर निराकरण तक निरंतर संपर्क में रहते हैं और पार्टी के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments