Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर कलेक्टर, एसपी एवं नगर निगम आयुक्त पहुंचे हनुमानताल, अधारताल, और भटौली...

जबलपुर कलेक्टर, एसपी एवं नगर निगम आयुक्त पहुंचे हनुमानताल, अधारताल, और भटौली विसर्जन कुण्ड

जबलपुर कलेक्टर, एसपी एवं नगर निगम आयुक्त पहुंचे हनुमानताल, अधारताल, और भटौली विसर्जन कुण्ड

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन

विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज बुधवार को हनुमानताल, आधारताल और भटौली स्थित कुंड पहुँचकर दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी उनके साथ थे।

ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा दुर्गा समितियों के सदस्यों से तालमेल बिठा कर विसर्जन स्थलों पर प्रतिमाओं के व्यवस्थित और विधि विधान से विसर्जन के लिये सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने हनुमानताल, आधारताल, और भटौली कुण्ड के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और प्रकाश के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ ही हर जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश भी दिये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments