Saturday, October 3, 2026

TOP NEWS

यूपी की सबसे ऊंची...

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरटेक सुपरनोवा के 43वें फ्लोर से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान। बचाने आए 4 लोगों से हाथ छुड़ाकर लगाई छलांग। पुलिस जांच में जुटी। पूरी खबर पढ़ें।

उज्जैन महाकाल मंदिर में...

उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में हरसिद्धि चौराहे पर भारी भीड़ के कारण बैरिकेड्स गिर गए। डेढ़ महीने में दूसरी बार हुई इस अव्यवस्था की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

इंदौर में फिल्मी स्टाइल...

इंदौर के संयोगितागंज में चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर। 3 KM पीछा कर पुलिस ने 'दादा' लिखी कार और 2 आरोपियों को दबोचा।

अमेरिका में हिंदू मंदिर...

अमेरिका के ओहायो में श्री स्वामीनारायण हिंदू मंदिर पर अज्ञात बदमाशों ने ईंटों से हमला कर खिड़कियां तोड़ दीं। घटना के वक्त अंदर पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे। पिछले 5 साल में 15 से ज्यादा बार अमेरिकी मंदिरों को निशाना बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें ntvtime.com पर।
Homeब्रेकिंग न्यूज़जबलपुर हत्याकांड: रेस्टोरेंट के किचन में मर्डर का खौफनाक वीडियो, 2 सेकंड...

जबलपुर हत्याकांड: रेस्टोरेंट के किचन में मर्डर का खौफनाक वीडियो, 2 सेकंड में किए 4 वार, तड़पती रही युवती

रेस्टोरेंट में युवती के मर्डर का LIVE VIDEO: 2 सेकेंड में पेट में 4 बार चाकू मारे, तड़पते देखने लहूलुहान हथियार लेकर खड़ा रहा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहाँ के दीनदयाल चौक (दमोह नाका) स्थित प्रसिद्ध ‘महफ़िल बार एंड रेस्टोरेंट’ के किचन में मामूली कहासुनी पर एक सिरफिरे कुक (वेटर) ने अपनी ही सहकर्मी युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस पूरी वारदात का एक रूह कंपा देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महज़ 2 सेकेंड में किए 4 वार, तड़पती रही लड़की

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ने महज़ 2 सेकंड के भीतर युवती के पेट में ताबड़तोड़ 4 बार चाकू घोंपे। हमले के बाद लहूलुहान युवती ज़मीन पर गिरकर ‘मुझे बचाओ-बचाओ’ चिल्लाती रही और तड़पती रही—लेकिन हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी वारदात के बाद भागा नहीं, बल्कि हाथ में खून से सना चाकू थामे वहीं खड़ा होकर उसे तड़पते हुए देखता रहा।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच के अनुसार, मृतका की पहचान मुस्कान चौधरी के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से इस रेस्टोरेंट में सर्विस प्रोवाइडर (बारटेंडर) का काम कर रही थी। आरोपी पवन वर्मा भी उसी रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था।

घटना वाले दिन किचन में काम करने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद मुस्कान ने रेस्टोरेंट के मैनेजर से पवन की बदतमीजी की शिकायत कर दी। मैनेजर द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज होकर पवन ने गुस्से में आकर किचन में रखे बड़े चाकू से मुस्कान पर जानलेवा हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े कर्मचारी, अस्पताल में तोड़ा दम

मुस्कान की चीखें सुनकर जब रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी किचन की तरफ भागे, तो उन्होंने पवन को खून से सने चाकू के साथ खड़ा पाया। कर्मचारियों को आते देख आरोपी ने चाकू वहीं फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक भी डर के मारे वहाँ से भाग खड़े हुए। खून से लथपथ मुस्कान को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी का क्रिमिनल और गुस्सैल इतिहास

एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, आरोपी पवन वर्मा बेहद गुस्सैल स्वभाव का है और अक्सर सहकर्मियों से झगड़ता रहता था। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि करीब एक साल पहले उसका अपनी प्रेमिका से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश भी की थी।

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी सलाखों के पीछे

वारदात के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी पवन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments