Thursday, September 3, 2026

TOP NEWS

Food Safety New Rules:...

Food Safety New Rules: सावधान! आपके खाने में तो नहीं है धीमा जहर?...

EV Car Battery Life:...

EV Car Battery Life: इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी सालों-साल कैसे चलाएं? जानें 5...

डिजिटल इंडिया में ‘डिजिटल...

डिजिटल इंडिया में 'डिजिटल सुरक्षा': ऑनलाइन ठगी से अपनी गाढ़ी कमाई कैसे बचाएं?आज...

TCS-Best Buy Mega Deal:...

वैश्विक स्तर पर छंटनी और आईटी (IT) बजट में कटौती के दौर के...
Homeमध्य प्रदेशजावरा-उज्जैन रोड़ पर एटलेन के पास से पुलिस ने पकड़ा कंटेनर, भारी...

जावरा-उज्जैन रोड़ पर एटलेन के पास से पुलिस ने पकड़ा कंटेनर, भारी मात्रा में मिली अवैध शराब

  • फर्जी इनवाइस बनाकर ले जा रहा था पंजाब के चंडीगढ़ से गुजरात के बड़ौदा, रास्ते में चढ़ गया पुलिस के हत्थे
फर्जी इनवाइस बनाकर ले जा रहा था पंजाब के चंडीगढ़ से गुजरात के बड़ौदा, रास्ते में चढ़ गया पुलिस के हत्थे 

रतलाम/छोटे-मोटे वाहनों में शराब का अवैध कारोबार तो आए दिन सामने आता है किंतु अब कंटेनरों से भी अवैध शराब का कारोबार आरोपी करने में हिचक नहीं रहे हैं। ऐसा ही मामला जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने के अंतर्गत जावरा-उज्जैन रोड पर एटलेन के पास से पुलिस ने उजागर किया है। महाराष्ट्र पासिंग कंटेनर से भारी मात्रा में ले जाई जा रही अवैध शराब को जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बीती रात पकड़ा है। कंटेनर में पांच सौ पेटी अवैध शराब पाई गई जिसकी कीमत करीब 43 लाख रुपए आंकी गई है।

जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विष्णुदयाल जोशी ने बताया कि बीती रात यातायात सूबेदार सोनू वाजपेयी ने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर के जाने की सूचना दी थी। इसके बाद संबंधित कंटेनर की ट्रैकिंग करके उसे जावरा-उज्जैन रोड पर एटलेन के नजदीक ढाबे के पास रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। कंटेनर क्रमांक एमएच 14 जेएल 9333 से पांच सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।

चंडीगढ़ से बड़ौदा ले जा रहा था

कंटेनर चालक कालूराम पिता मालाराम गोदारा (37) निवासी बेहल भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ ने बताया अवैध शराब पंजाब के चंडीगढ़ से लेकर गुजरात के बड़ौदा जा रहा था। पुलिस ने शराब से भरे कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।

इतनी शराब मिली कंटेनर से

  • 200 पेटी बडवाइजर बीयर की
  • 100 पेटी रॉयल चैलेंज शराब
  • 100 पेटी मैकडॉवल शराब
  • 100 पेटी रॉयल स्टेज शराब

पुलिस ने बड़ी सफलता पाई

जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बीती रात भारी मात्रा में अवैध शराब से भरे कंटेनर को जब्त किया है। यह पुलिस की बड़ी सफलता है। राकेश खाखा, एएसपी, रतलाम

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments