Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा...

बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता : सावित्री...

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।
HomeUncategorizedजैन मंदिर चोरी कांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी...

जैन मंदिर चोरी कांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 गिरफ्त में

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए चोरी गैंग की कमर तोड़ने का दावा किया है। पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तीन और आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। लाखों की मूर्तियां, चांदी के बर्तन और धार्मिक सामान बरामद होने के बाद इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं।

दरअसल मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए चर्चित जैन मंदिर चोरी मामले में पुलिस लगातार आरोपियों तक पहुंच रही है। पहले पकड़े गए चार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात धार रोड पर दबिश देकर तीन अन्य आरोपी लखन मकवाना, दीपक रोहिदास और रामबाबू यादव को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तेरह लाख रुपए कीमत का सामान बरामद किया है, जिसमें 15 किलो वजनी अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी के बर्तन, कलश और चांदी की थालियां शामिल हैं। इससे पहले पुलिस ललित चौहान, विशाल केवट, ओमप्रकाश चौहान और गीता बाई को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है, जबकि इस पूरे चोरी कांड में अब भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments