Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeमध्य प्रदेशडिंडोरी : भाजपा नेता की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव,...

डिंडोरी : भाजपा नेता की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मच गया बवाल

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में शनिवार की रात भाजपा के पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दशरथ राठौर की पत्नी का शव घर पर फांसी पर झूलता मिला है। महिला के परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यहां तक कि गुस्साए परिजनों ने दशरथ राठौर की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की है।

परिजनों को शांत करने घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज किया जाए, वहीं पुलिस ने मृतिका के पति दशरथ को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में भी पोस्टमार्टम के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थिति को काबू में करने अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील करना पड़ा।आपको बता दें कि भाजपा नेता दशरथ राठौर का विवाह तीन साल पहले समनापुर थाना क्षेत्र के देवलपुर गांव की रहने वाली 22 वर्षीय संगीता राठौर से हुआ था। वहीं परिजनों ने दामाद पर बेटी को परेशान करने और उसकी हत्या कर शव फंदे में लटकाने के गंभीर आरोप लगाये हैं, इधर पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments