Friday, April 10, 2026

TOP NEWS

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...
Homeदेशदिन में जमकर खेली होली रात में मुंबई के लग्जरी होटल में...

दिन में जमकर खेली होली रात में मुंबई के लग्जरी होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, TV सीरियल की 4 एक्ट्रेस भी शामिल

जहां एक ओर पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, वहीं मुंबई पुलिस ने इस अवसर पर एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पवई इलाके के एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार संघर्षरत अभिनेत्रियों को बचाया और एक दलाल को गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मुंबई पुलिस को लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि पवई के एक होटल में देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने होली के दिन होटल में छापेमारी की। इस दौरान चार अभिनेत्रियों को संदिग्ध हालात में पाया गया, जबकि श्याम सुंदर अरोड़ा नामक दलाल को गिरफ्तार किया गया।

टीवी सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस भी शामिल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिलाओं में से एक हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments