Sunday, September 13, 2026

TOP NEWS

जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़...

जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ में प्रदर्शनी का आयोजन, प्रतिभागियों के कार्यों की सराहनामनोज...

विघ्नहर्ता का आगमन: इस...

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला महापर्व...

धार के मुख्य बाजारों...

धार के मुख्य बाजारों में रेंगते रहे वाहन, त्योहार के समय आनंद चौपाटी...

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा...

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के धार जिला ग्रामीण प्रभारी विकास यादव...
Homeमध्य प्रदेशगंज बासौदा में आस्था का महासैलाब: बाबा राजगौंड दरबार में गूंजे 'जय...

गंज बासौदा में आस्था का महासैलाब: बाबा राजगौंड दरबार में गूंजे ‘जय श्री रामदेव’ के जयकारे, हजारों भक्तों ने टेका मत्था!

गंज बासौदा में आस्था का महासैलाब: बाबा राजगौंड दरबार में गूंजे ‘जय श्री रामदेव’ के जयकारे, हजारों भक्तों ने टेका मत्था!
गंज बासौदा (विदिशा, म.प्र.): देवनगरी बहलोत स्थित सुप्रसिद्ध बाबा राजगौंड दरबार में भगवान श्री रामदेव जी का जन्मोत्सव प्रचंड उत्साह और अटूट श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

यह भी पढ़े

https://ntvtime.com/ganesh-chaturthi-shubh-muhurat-sthapana-katha/
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
भक्तों का तांता: तड़के से ही बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री रामदेव जी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
अलौकिक दरबार और समस्या निवारण: जन्मोत्सव पर मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रतन सिंह कुशवाहा जी द्वारा भव्य दरबार लगाया गया। उन्होंने दरबार में पहुंचे सैकड़ों लोगों की व्यक्तिगत व आध्यात्मिक समस्याओं को सुना और उनका विधि-विधान से समाधान किया।
हर दूज पर लगता है मेला: उल्लेखनीय है कि बहलोत स्थिति इस दरबार में प्रत्येक दूज को विशाल दरबार सजता है, जहां दूर-दराज से आने वाले दुखियारे अपनी झोली फैलाते हैं और राहत पाते हैं।
बाबा के जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जन्मोत्सव का यह आयोजन देर रात तक धूमधाम से चलता रहा।
(रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल, , गंज बासौदा, विदिशा)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments