Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

स्पेस में महायुद्ध की...

अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष की कक्षा में आक्रामक स्पेस वेपन्स तैनात कर दिए हैं। पेंटागन के इस खुलासे से चीन-रूस समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है और स्पेस वॉर का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें।

प्रभात पट्टन में आबादी...

ग्राम पंचायत प्रभात पट्टन में आबादी जमीन के पट्टों की रजिस्ट्री प्रक्रिया और केवाईसी (KYC) शिविर शुरू। ग्रामीण तुरंत पंचायत भवन पहुंचकर पट्टों का सत्यापन कराएं।

दशकों पुराना जल विवाद...

दशकों पुराना जल विवाद खत्म: दिल्ली में 6 राज्यों के बीच ₹15,000 करोड़...

शांतरशाह में बाइक मैकेनिक...

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में बाइक मैकेनिक हैप्पी की दुकान में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।
Homeदेशदिल्ली की घटना के मद्देनज़र इंदौर जिला प्रशासन हुआ सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों...

दिल्ली की घटना के मद्देनज़र इंदौर जिला प्रशासन हुआ सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

प्रकाश सिसोदिया

दिल्ली की घटना के मद्देनज़र इंदौर जिला प्रशासन हुआ सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
इंदौर 10 नवम्बर 2025
दिल्ली में हाल ही में हुई घटना के परिप्रेक्ष्य में इंदौर जिला प्रशासन ने जिले में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सभी एसडीएम, संबंधित विभागों, पुलिस प्रशासन और मैदानी अमले को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए सुदृढ़ और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित अन्य माध्यमों पर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई व्यक्ति या समूह अफवाह फैलाने की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें।
जिला प्रशासन परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments