Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

Breaking News: अमृतसर में...

अमृतसर में नाइट पेट्रोलिंग पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। सीएम भगवंत मान ने ₹2 करोड़ के मुआवजे का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें।

NCERT Books Dispute 2026:...

NCERT किताबों पर मचे देशव्यापी विवाद की पूरी कहानी। कक्षा 1 की 'सारंगी' किताब में अमर्यादित शब्द पर पटना हाईकोर्ट सख्त, वहीं कक्षा 8 में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' के अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालतों का ताजा रुख।

बूढ़ी मांडू -इतिहास के...

"इतिहास के पन्नों में दफन मध्य प्रदेश की अनमोल विरासत 'बूढ़ी मांडू' आज संरक्षण के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। जानिए आठवीं से दसवीं शताब्दी के राष्ट्रकूट, परमार और प्रतिहार कालीन अद्भुत विसारा वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान दयनीय स्थिति।"

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा...

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर कोलोकतंत्र के...
Homeमध्य प्रदेशपन्ना : बेरहमी से पीटकर जलाया हाथ, पिलाया ज़हर,पति, सास व ससुर...

पन्ना : बेरहमी से पीटकर जलाया हाथ, पिलाया ज़हर,पति, सास व ससुर ने बहू पर दहेज के लिए ढाया कहर

पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां कलयुगी पति, सास, ससुर ने मिलकर अपनी ही पत्नी व बहू को इस हद तक प्रताड़ित किया कि अब माहिला के आंसू नहीं रुक रहे हैं। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने पति, सास, ससुर पर हाथ जलाने एवं फिनायल जैसा ज़हरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास करने के भी आरोप लागये है। हालांकि घटना के बाद महिला की कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं पीड़ित महिला अर्चना द्विवेदी पति सुधर्म द्विवेदी उम्र- 26 निवासी गल्ला मंडी के पीछे टिकुरिया मोहल्ला पन्ना ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी 12 जून 2023 को सुधर्म द्विवेदी निवासी टिकुरिया मोहल्ला पन्ना के साथ हुई थी। हमारी 6 माह की बेटी है। शादी के कुछ दिन बाद पति सुधर्म द्विवेदी, सास केतकी द्विवेदी और ससुर राजा भईया द्विवेदी दहेज में कार की मांग करने लगे। मैंने माता-पिता को बताया तो उन्होंने कहा हमने अपनी हैसियत के अनुसार 16 लाख रुपये से अधिक का दहेज दिया दिया है। कार देने की हैसियत नहीं है। जिसके बाद पति, सास, ससुर रोज मारपीट कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मैंने पूरी घटना माता पिता को बताई इसके बाद मेरे माता पिता ने ससुराल में आकर उन्हें समझाया था।

पीड़िता ने आगे बताया कि 27 अप्रैल की शाम को खाना बना रही थी, तभी सास केतकी ने कड़ाही का गरम तेल ऊपर डाल दिया, जिससे मेरे बायां हाथ झुलस गया। फिर 29 अप्रैल मुझे फिनायल जैसा कुछ पिला दिया, और जान से मारने की कोशिश की, जिसके बाद से मेरी तबियत खराब है। पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments