Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

बड़ी खबर: एक्टर इमरान...

एक्टर इमरान खान (Imran Khan) को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का 'Leave India' नोटिस जारी किया है। अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद मुंबई में राजनीतिक प्रदर्शन (CJP Protest) में शामिल होने के कारण इमिग्रेशन एक्ट के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जर्मनी में रोबोट ने...

जर्मनी के कोलोन में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रोबोट को ज़ब्त किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें।

भागीरथपुरा दूषित जल कांड...

भागीरथपुरा दूषित जल कांड के आरोपी IAS रोहित सिसोनिया को रायसेन का नया कलेक्टर बनाए जाने पर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल।

चंबल में गैंगवार की...

मुरैना के महेश्वरा मंदिर से 60 हजारी डकैत कल्ली गुर्जर ने विरोधी करुआ को दिया 'दम है तो आकर मिल' का खुला चैलेंज। वीडियो वायरल होने के बाद चंबल में गैंगवार की आहट, बीहड़ में 200 जवान कर रहे सर्चिंग। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर पुलिस का 'रोको-टोको' अभियान, हेलमेट सीट बेल्ट न लगाने वालों पर...

पीथमपुर पुलिस का ‘रोको-टोको’ अभियान, हेलमेट सीट बेल्ट न लगाने वालों पर सख्ती, 36 लोगो से वसूला 10 हजार जुर्माना

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगर पीथमपुर में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से ‘रोको-टोको’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संजय जलाशय चौकी पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। बीती शाम और बुधवार सुबह, आयशर चौराहे पर 36 से अधिक दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए।

संजय जलाशय चौकी प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि पुलिस पिछले एक पखवाड़े से ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दे रही थी। इसमें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन बीमा और प्रदूषण जांच नियमित करवाने जैसे नियम शामिल थे।

बीती शाम से शुरू हुई इस चालानी कार्रवाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से दस हजार रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया।

चौकी प्रभारी अजय भदौरिया ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments