Saturday, October 3, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर में स्कूली छात्रा...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ सेक्टर-01 थाना पुलिस ने स्कूली...

उज्जैन बनेगा नया ‘मिल्क...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल के गोपालक सम्मेलन से उज्जैन में बनने वाले ₹255 करोड़ के अत्याधुनिक मेगा डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस ऐतिहासिक प्लांट से क्षेत्र को क्या फायदे होंगे।

उज्जैन में महंगाई का...

उज्जैन में शनिवार से खुले दूध की कीमतों में ₹4 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। खुदरा दूध विक्रेता संघ के इस फैसले के बाद अब उपभोक्ताओं को ₹66 प्रति लीटर भुगतान करना होगा। जानिए दाम बढ़ने की मुख्य वजह।

ईंधन संकट के बीच...

वैश्विक बाजार में डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद ईंधन संकट को काबू में करने के लिए G7 देशों ने अपने इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ (100 मिलियन) बैरल तेल जारी करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत पर इसका क्या असर होगा।
Homeचंडीगढ़पाखंड खंडन सनातन धर्म सम्मेलन 4 अक्टूबर को

पाखंड खंडन सनातन धर्म सम्मेलन 4 अक्टूबर को

पाखंड खंडन सनातन धर्म सम्मेलन 4 अक्टूबर को

*आर्य समाज सेक्टर-22 में रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने डॉ. विनोद शर्मा से की कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा; ‘मन के मंदिर से’ काव्य-संग्रह  किया भेंट*


मनोज शर्मा,चंडीगढ़। पाखंड खंडन एवं सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पाखंड खंडन सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को आर्य समाज सेक्टर-22 ए, चंडीगढ़ में किया जाएगा। यह सम्मेलन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली तथा आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा एवं चंडीगढ़, पंचकूला, ट्राइसिटी और मोहाली की विभिन्न आर्य समाजों के मार्गदर्शन में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में आज आर्य समाज सेक्टर-22 ए, चंडीगढ़ के प्रधान रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने केंद्रीय आर्य सभा चंडीगढ़ के मीडिया सलाहकार डॉ. विनोद कुमार शर्मा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान सम्मेलन की तैयारियों, उद्देश्य तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने सम्मेलन के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आर्य समाज का मूल उद्देश्य समाज में वैदिक विचारधारा, तर्कशीलता, सत्य, नैतिकता और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और पाखंड के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ सनातन वैदिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को अपना काव्य-संग्रह ‘मन के मंदिर से’ भी भेंट किया। रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने इस साहित्यिक भेंट के लिए डॉ. शर्मा का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आर्य समाज सेक्टर-22 ए में चलेगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे क्रांति लंगर तथा दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य अर्जुन देव हैं। आयोजकों ने आर्य समाज से जुड़े लोगों, सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों से सम्मेलन में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments