Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान;...

इंदौर में बीजेपी का 15 दिवसीय 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान शुरू। कांग्रेस और राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने 1 नवंबर को निकलेगी विशाल पदयात्रा। कैलाश विजयवर्गीय और शहर के दिग्गज नेताओं ने बनाईं विशेष कमेटियां। जानिए पूरा शेड्यूल।

एमपी के मुरैना में...

मुरैना के बागचीनी में मामी के साथ अवैध संबंधों के चलते भांजे की बेरहमी से हत्या। तीसरी मंजिल से फेंकने के बाद गमछे से घोंटा गला, कार समेत शव को नहर में फेंका। पुलिस ने मामा और नाना को किया गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भारतीय सेना की बढ़ेगी...

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए BEL के साथ ₹770 करोड़ का करार किया है। ये नए रडार दुश्मन के फाइटर जेट से लेकर छोटे ड्रोनों को हवा में ही ट्रैक कर नष्ट करने में मदद करेंगे।

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...
Homeमध्य प्रदेशप्राचीन चतुर्भुज श्री राम जन्मोत्सव की तैयारी यह को लेकर बैठक हुई...

प्राचीन चतुर्भुज श्री राम जन्मोत्सव की तैयारी यह को लेकर बैठक हुई संपन्न

प्राचीन चतुर्भुज श्री राम जन्मोत्सव की तैयारी यह को लेकर बैठक हुई संपन्न

मांडू मेले में 4 से 7 अप्रैल होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या के आयोजन

मांडू में व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए जमीन, बिजली-पानी फ्री मिलेगा

राहुल सेन मांडव

मांडू न्यूज /मांडू में रामनवमी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। चार दिवसीय यह मेला 4 से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगर परिषद और चतुर्भुज राम मंदिर में बैठक हुई।

नगर परिषद ने मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उन्हें जमीन, पेयजल और बिजली की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी। मेले को बड़े पैमाने पर आयोजित करने की योजना है।

इसके लिए मांडू नगर से लेकर पूरे जिले और संभाग में बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी मेले का प्रचार किया जा रहा है।

मेले की डेट, स्थान, सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन, और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा हुई है।

मेले में धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे

मेले में आर्केस्ट्रा, खाटू श्याम की भजन संध्या और सुंदरकांड प्रतियोगिता जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नगर परिषद मंच पर विशेष भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।मेले को सफल बनाने के लिए एक विशेष मेला समिति का गठन किया गया है। इसमें स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों को भी शामिल किया गया है।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

इसमें मांडू चतुर्भुज श्री राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर और सीएमओ संत कुमार चौहान, पार्षद प्रतिनिधि नंदू वसुनिया, पार्षद प्रतिनिधि राजाराम, नगर के वरिष्ठ नागरिक सोमनाथ तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी ,मध्य प्रदेश कैश शिल्पी बोर्ड कैबिनेट मंत्री मांडू नगर परिषद प्रतिनिधि राहुल सेन मांडव, पूर्व पार्षद और नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पूर्व पार्षद दिनेश पटेल, शेख सरीफ उर्फ शेखा खान, अध्यक्ष मालती जयराम गावर, राजस्व निरीक्षक सादिक खान, पार्षद मानसिंह गिनावा, राजेश ठाकुर, ज्योति तिवारी समेत वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments