Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

मांडू में सूखे का...

धार जिला सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद ऐतिहासिक नगरी मांडू में जल संकट गहराया। नगर परिषद ने मुनादी कराकर तालाबों के पानी को कृषि व निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।

उत्तराखंड के ऐतिहासिक आदि...

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित ऐतिहासिक आदि बद्री मां भगवती शक्तिपीठ (बदियाकोट) में भीषण आग लगने से सदियों पुराना मुख्य मंदिर और उसकी अद्भुत काष्ठकला जलकर खाक हो गई है। पूरी खबर पढ़ें।

पति को गला घोंटकर...

• मेरठ कोर्ट ने पति की गला घोंटकर हत्या करने और सांप से डसवाने का नाटक रचने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा सुनाई। पूरी खबर ntvtime.com पर।

चोरल जंगल में रेलवे...

चोरल जंगल में रेलवे लाइन के लिए पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक। वन विभाग और रेलवे से मांगा जवाब, 30 नवंबर को अगली सुनवाई। ताजा अपडेट ntvtime पर।
HomeUncategorizedबंगाली झोलाछाप डॉक्टर का अवैध क्लीनिक सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बंगाली झोलाछाप डॉक्टर का अवैध क्लीनिक सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

टीम ने अमरपुर मुख्यालय में की छापेमार कार्रवाई, बिना अनुमति संचालित हो रहा था क्लीनिक

डिंडोरी – डिंडोरी जिले के अमरपुर मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रणव मंडल नामक बंगाली झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बिना वैध पंजीयन और आवश्यक अनुमति के क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान क्लीनिक में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से क्लीनिक को सील कर दिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां बिना किसी योग्य चिकित्सा डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा था, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ था। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।
प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और योग्य डॉक्टरों से ही उपचार कराएं ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments