Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।

बरगांव में 16 और...

शहपुरा/डिंडौरी। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री मां आघा कालीकोत्सव समिति,...

NTVTIME EXCLUSIVE सुप्रीम कोर्ट...

बुधनी के कोसमी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; भाजपा के 2 पूर्व सरपंचों का 30 एकड़ का अवैध कब्जा जमींदोज। आशियाने टूटने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। पूरी खबर पढ़ें।

गोवा को ड्रग्स हब...

गोवा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भाजपा को 'रावण' और कांग्रेस को 'राम' बताया। उन्होंने गोवा को ड्रग्स हब बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे दलों को वोट देने से सीधे भाजपा को फायदा होता है। पढ़ें पूरी खबर।
HomeUncategorizedबरगांव में 16 और 17 अक्टूबर को होगा भव्य गरबा महोत्सव एवं...

बरगांव में 16 और 17 अक्टूबर को होगा भव्य गरबा महोत्सव एवं प्रतियोगिता, आकर्षक पुरस्कारों से प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

शहपुरा/डिंडौरी। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री मां आघा कालीकोत्सव समिति, बरगांव द्वारा भव्य गरबा महोत्सव एवं गरबा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक गरबा नृत्य को बढ़ावा देना है। समिति ने क्षेत्र के लोगों से अपनी प्रतिभा, उत्साह और भक्ति के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार गरबा प्रतियोगिता का आयोजन 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) एवं 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी पसंद के गीत पर समूह बनाकर प्रस्तुति दे सकेंगे। इसमें आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है तथा महिला और पुरुष सभी प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के रूप में 3,100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
पारंपरिक वेशभूषा और अनुशासन पर जोर
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में समूह अनुशासन का पालन अनिवार्य होगा। प्रस्तुति सांस्कृतिक एवं पारंपरिक होनी चाहिए तथा ड्रेस कोड आकर्षक और पारंपरिक होना चाहिए। समय सीमा का पालन करना भी आवश्यक रहेगा। निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 10 रुपये प्रति प्रतिभागी निर्धारित किया गया है। पंजीयन के दौरान प्रतिभागियों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, समूह का नाम (यदि हो) और प्रतिभागियों की संख्या की जानकारी देनी होगी। प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर आवश्यक सूचनाएं साझा की जाएंगी।
पंजीयन एवं संपर्क
प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर जारी किए हैं। इनमें नरेंद्र साहू (9179333180), मनोज तिवारी (9630686142) एवं हिमांशु साहू (8823863480) शामिल हैं। वहीं व्हाट्सऐप पंजीयन के लिए हुतेश साहू (7509092311) से संपर्क किया जा सकता है।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं। आयोजन के माध्यम से भक्ति, संस्कृति, उत्साह और एकता का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजक: श्री श्री मां आघा कालीकोत्सव समिति, बरगांव।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments