Sunday, May 3, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल में तेज आंधी ने ली युवक की जान, पेड़ गिरने से...

बैतूल में तेज आंधी ने ली युवक की जान, पेड़ गिरने से पिकअप वाहन चकनाचूर

( संवाददाता अविनाश तायवाड़े )

  • बेमौसम बारिश और आंधी तूफान से एक युवक की मौत. पिकअप वाहन में बैठा था युवक. अचानक वाहन पर गिरा विशाल पेड़.

बैतूल: बेमौसम बारिश और आंधी तूफान से लोगों की असमय मौत हो रही है. बैतूल के बीजादेही थाना क्षेत्र के ढुमका रैय्यत गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां तेज आंधी ने एक युवक की जान ले ली. आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ पिकअप वाहन पर आकर गिर गया. जिससे वाहन में बैठे साउंड ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई.

पिकअप पर गिरा पेड़, युवक की मौत

दरअसल गुलशन गांव के माता मंदिर में आयोजित भागवत कथा के दौरान युवक साउंड सिस्टम संचालित कर रहा था. कार्यक्रम स्थल के लिए कुछ और साउंड उपकरण लाने के लिए वह पिकअप वाहन में बैठा हुआ था. इसी दौरान पेड़ गिर गया और युवक की मौत हो गई. बता दें कि मृतक युवक की पहचान गुलशन शनीचरे उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम धामोरी के रूप में हुई है.

जेसीबी से हटाना पड़ा पेड़

बीजादेही थाना प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि “आंधी तूफान के चलते एक पुराना विशाल पेड़ अचानक पिकअप पर गिर पड़ा. जिससे गुलशन वाहन में ही दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही बीजादेही पुलिस और चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची. जेसीबी की सहायता से पेड़ को हटाया गया और उसके बाद शव को वाहन से बाहर निकाला गया. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”

इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है. गुलशन के आकस्मिक निधन से परिवार और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments