Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

भगवान विश्वकर्मा की भव्य...

भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा से गूंजा गंज बासौदा, अखाड़े के हैरतअंगेज करतबों...

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली...

निठारी सीरियल किलिंग के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर खुदकुशी की। जानिए निचली अदालत से फांसी और फिर बरी होने की पूरी कहानी।

Moody’s की रिपोर्ट: भारत...

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने चालू वित्त वर्ष (FY27) के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया। जानिए महंगाई और कच्चे तेल पर क्या कहा।

एमपी के पेट्रोल पंपों...

मध्य प्रदेश के 4700 पेट्रोल पंपों पर 16 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के बिल पर UPI भुगतान बंद रहेगा। मर्चेंट फीस (MDR) के विरोध में इंदौर में 23 सितंबर को मनेगा 'नो-UPI डे'। पूरी खबर पढ़ें।
Homeदेशभारत की मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई,पाकिस्तान नौ दिन से लगातार कर रहा सीजफायर...

भारत की मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई,पाकिस्तान नौ दिन से लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन

भारत ने जब से पाकिस्तान पर तमाम प्रतिबंध लगाए हैं, तभी से वह उकसावे की कार्रवाई कर रहा है.

जम्मू: पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) के बाद पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान पिछले 9 दिनों से गोलीबारी करने से बाज नहीं आ रहा है. जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों में गोले दागे जा रहे हैं. वहीं, भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है.

पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने करीब 26 निहत्थे सैलानियों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था. जिससे दोनों देशों के रिश्तों में एकबार फिर खटास आ गई. सीजफायर उल्लंघन को लेकर भारत लगातार पाकिस्तान को चेतावनी दे रहा है, लेकिन गोलीबार करके पाकिस्तान उकसाना चाह रहा है.

भारतीय सेना के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 2 और 3 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी गोले दागे.

सीजफायर को लेकर दोनों देशों के डीजीएमओ ने बात भी की है, जिसमें सीजफायर के उल्लंघन की बात कही गई. बता दें, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत ने सिंधु जल समझौते पर बैन लगा दिया. इसके बाद से ही पाकिस्तान अनर्गल बयानबाजी कर रहा है. वहीं, भारत ने पाकिस्तान से सभी व्यापारिक रिश्ते भी तोड़ लिए हैं.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments