Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

शाहजहांपुर: श्मशान में इंसानियत...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्मशान घाट पर बुजुर्ग की जलती चिता की आग पर मीट पकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

डोल ग्यारस पर गंज...

डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज ने...

‘चाय में बेहोशी की...

प्यार के पागलपन में अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटने वाली शबनम की खौफनाक दास्तान। जानिए पुलिस तफ्तीश की वो इनसाइड स्टोरी जिसने खोला पूरा राज।

UPI का फ्री दौर...

UPI पर मुफ्त का दौर खत्म! 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर लगेगा मर्चेंट चार्ज। PhonePe और Google Pay की होगी अरबों डॉलर की बंपर कमाई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश;...

भोपाल : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर पहुंचे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 36 किलो गांजा और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/ क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर भोपाल पहुंचे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी घरेलू सामान की आड़ में गांजा तस्करी कर भोपाल में सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

घरेलू सामान की आड़ में कर रहे थे गांजा तस्करी

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में खुलासा हुआ कि आरोपी घरेलू सामान टोकरी, टप और तगाड़ी की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए सामान को इस तरह पैक किया था, ताकि किसी को शक न हो। पंजाब मेल ट्रेन के जरिए यह खेप भोपाल लाई गई थी। आरोपियों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

छोला क्षेत्र में सप्लाई की थी तैयारी

जानकारी के मुताबिक आरोपी करारिया जंगल के रास्ते छोला क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि ट्रेन के जरिए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भोपाल लाया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments