Monday, September 21, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:10 मर्डर, नायलॉन की...

1976 का वो असली सीरियल मर्डर केस जिसने पूरे पुणे को खौफ से भर दिया था। जानिए कैसे 4 पढ़े-लिखे कॉलेज छात्रों ने मिलकर किए 10 मर्डर और कैसे हुआ उनका अंत!

पत्रकार समाज का दर्पण...

लेदगांव प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे विधायक ग्रेवाल। कहा- पत्रकार समाज का दर्पण और आम जनता के हितों के सच्चे संरक्षक होते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

दुखद: इंदौर के उभरते...

दुखद: इंदौर के उभरते सोशल मीडिया स्टार नमन मीणा का आकस्मिक निधन, बेहद...

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराकर...

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा। डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार बनी आग का गोला, सीट बेल्ट फंसे होने के कारण मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. जगदीश की जिंदा जलकर मौत। देखें पूरा सीसीटीवी वीडियो।
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : शराब दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

भोपाल : शराब दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

भोपाल के बावड़िया कलां चौक पर एक नई शराब की दुकान खोली जा रही है, जो महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित अस्पताल और आसपास की कॉलोनियों के लिए चिंता का कारण बन गई है। इस इलाके में कई मंदिर भी हैं, जिससे रहवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।जैसे ही लोगों को इस दुकान के खुलने की खबर मिली, वे एकजुट होकर विरोध करने लगे। कॉलोनी के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी इस फैसले के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल और धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकान खोलना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि यह सामाजिक माहौल को भी बिगाड़ सकता है।

पूर्व में खुद सरकार ने प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराब की दुकानें बंद करने का फैसला किया था। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी शराब के विरोध में कई बार आंदोलन कर चुकी हैं। ऐसे में रहवासी कॉलोनियों के बिल्कुल गेट पर शराब दुकान खोलने का फैसला न सिर्फ गलत है बल्कि सरकार की मंशा के भी खिलाफ है।

लोगों ने प्रशासन से इस दुकान को रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि इसे हटाया नहीं गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन जनता की इस माँग पर क्या कदम उठाता है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments