Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

रुड़की: एसडीएम चौक पर...

रुड़की: एसडीएम चौक पर किसान महापंचायत में गरजे किसान, गन्ना भुगतान न होने...

SBI Data Leak: भारतीय...

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों का अहम डेटा डार्क वेब पर लीक होने की आशंका। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी, जानें क्या आपका खाता भी है प्रभावित?

MP School Shiksha Vibhag...

MP School Shiksha Vibhag Bharti: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में 20,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती। सीएम मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि स्कूल और आदिवासी क्षेत्रों में 200 नए स्कूल भवनों के निर्माण की घोषणा की। पूरी खबर और भर्ती अपडेट यहाँ देखें।

जंतर-मंतर तिरंगा विवाद: “तुम...

जंतर-मंतर तिरंगा विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की उम्र पर की तीखी टिप्पणी, कहा- "तुम लोग Gen Z नहीं हो।" पढ़ें कोर्ट रूम की पूरी बहस और ताज़ा अपडेट NTV TIME पर।
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के इस शहर में कल से ई-रिक्शा बैन, कंडम वाहनों...

मध्य प्रदेश के इस शहर में कल से ई-रिक्शा बैन, कंडम वाहनों को ठिकाने लगाने बनी पॉलिसी

भोपाल में 20 जून से मुख्य सड़कों पर किया ई-रिक्शा बैन. प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम की रहेगी पैनी निगाह.

भोपाल: राजधानी की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ई-रिक्शे की रफ्तार अब थमने वाली है. शुक्रवार यानि 20 जून से भोपाल की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे. हालांकि इनका उपयोग मुख्य सड़कों से जोड़ने वाली कॉलोनियों में आवाजाही के लिए किया जाएगा. यह फैसला भोपाल पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया. इस बैठक में सांसद आलोक शर्मा के साथ पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

शहर में ई-रिक्शा संचालन के लिए बनेगी पॉलिसी

सांसद आलोक शर्मा ने राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की है. बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि “ई-रिक्शा संचालन की कोई पॉलिसी नहीं होने की वजह से सड़कों पर जगह-जगह ई-रिक्शा खड़े हो जाते हैं. इनकी स्पीड धीमी होने की वजह से गाड़ियां नहीं निकल पाती हैं और सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है. इसलिए ई-रिक्शा संचालन के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी. जिससे मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की नौबत न बने.”

शुक्रवार से मुख्य सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि “शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 20 जून से जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम सयुंक्त रुप से अभियान चलाएगी. चूंकि शुक्रवार से मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा का संचालन बंद कया जा रहा है. ऐसे में संयुक्त टीम इसकी मॉनिटरिंग भी करेगी कि कहीं मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा का संचालन तो नहीं किया जा रहा है. अभी मुख्य सड़कों से कॉलोनियों तक जाने के लिए लोगों को परिवहन नहीं मिलता है, इसलिए इन ई-रिक्शा को संबंधित मार्गों पर शिफ्ट किया जाएगा.”

अतिक्रमण हटाने गठित होगा दस्ता

बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर एक दस्ता गठित किया जाएगा. इसका प्रभारी एडीएम को बनाया जाएगा. पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर या डिप्टी कमिश्नर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और पुलिस के एसीपी, थाना प्रभारी इस दस्ते में शामिल रहेंगे. इसके साथ ही दस्ते में मोबाइल कोर्ट और एक मजिस्ट्रेट भी शामिल होंगे.

प्रमुख चौराहों के लेफ्ट टर्न भी होंगे क्लीयर

इसी प्रकार शहर के प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न की समस्या सुधारने के लिए दो रोटरियां तुरंत हटाने का भी निर्णय लिया गया है. इनमें नेहरू नगर चौराहा और साढ़े दस नंबर की रोटरी शामिल है. आने वाले समय में इसका पूरा प्लान बनाकर भोपाल शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न की समस्या को हल किया जाएगा.

कंडम वाहनों को हटाने 15 दिन का अभियान

पुलिस आयुक्त कार्यालय में बैठक के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने सड़कों पर खड़े कंडम वाहनों को हटाने को लेकर भी चर्चा की. इस पर कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में ट्रेंचिंग यार्ड बनाकर कंडम वाहनों को सड़क से हटाएं. इसके लिए 20 जून से 15 दिन तक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि पुराने शहर में मुख्य सड़कों के दोनों ओर कंडम वाहनों की भरमार है. इससे जहां सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या होती है, वहीं प्रदूषण भी बढ़ता है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments