Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

नकारात्मक राजनीति करने वाली...

अमित शाह ने अपने 62वें जन्मदिन पर दिल्ली को ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी और राहुल गांधी व कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें।

IIT मंडी की GUESSS...

IIT मंडी सर्वे: हर 5 में से 1 कॉलेज छात्र कर रहा अपना बिजनेस

मिडिल ईस्ट में बढ़ा...

सऊदी अरब के तेल ठिकानों और दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला। 1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल। अमेरिका ने डिप्लोमैट्स वापस बुलाए; कई उड़ानें निलंबित।

बड़ा खुलासा: फ्रांस के...

फॉक्स न्यूज की बड़ी रिपोर्ट में खुलासा: फ्रांस के दंगों और भारत के प्रदर्शनों के तार आपस में जुड़े। चीन में बैठा नेविल रॉय सिंघम दे रहा है वामपंथी सीक्रेट नेटवर्क को फंडिंग। पढ़ें पूरी खबर NTV TIME पर।
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : कफन का इंतजाम कर लेना, मनीष को गोली मारेंगे, बर्थडे...

मेरठ : कफन का इंतजाम कर लेना, मनीष को गोली मारेंगे, बर्थडे का केक काटने से पहले कर दी युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मदिन पर केक काटने से कुछ देर पहले युवक की गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। गांव में फोर्स तैनात की गई है।

मेरठ के गोकलपुर निवासी मनीष प्रजापति का रविवार को जन्मदिन था। इसके लिए घर में ही कार्यक्रम रखा था। घर में केक काटने की तैयारी चल रही थी। तभी गांव का ही दीपू एक अज्ञात आरोपी के साथ घर पहुंचा। उसने मनीष को बाहर बुलाया। दीपू मनीष से दो माह पहले हुए झगड़े के संबंध में बात करने लगे। लेकिन मनीष ने जन्मदिन कार्यक्रम के बाद बात करने के लिए कहा। तभी शिवम व हर्ष बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे।

तमंचे से मनीष को मारी गोली

बाइक पर पीछे बैठे हर्ष ने तमंचे से फायरिंग की। गोली लगने से मनीष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी मौके से भाग गए। परिजन मनीष को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि दो माह पूर्व दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मनीष समेत चार पर दर्ज हुआ था मुकदमा

हर्ष के पिता चंद्रपाल ने 27 जनवरी को मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि हर्ष, उसके चचेरे भाई शिवम और दीपांशु गांव आ रहे थे। मकबरा डिग्गी के पास मनीष ने आयुष, विशाल, दीपक समेत कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इसमें हर्ष, शिवम और दीपांशु घायल हो गए।

कई दिनों से धमकी दे रहे थे आरोपी

मनीष के बड़े भाई गगन ने बताया कि आरोपी कई दिन से मनीष को धमकी दे रहे थे। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने धमकी दी थी। चौकी में मनीष के पिता को आरोपियों ने कहा था कि अपने बेटे के कफन का इंतजाम कर लेना, मनीष को गोली मारेंगे। आरोप है कि पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय उल्टा उन्हें ही कहा था कि तुम गलत जगह फंस गए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments