Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

OBC आरक्षण पर CM...

MP में 27% OBC आरक्षण पर CM हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ओबीसी महासभा के बीच बड़ी बैठक हुई। महासभा ने 13% होल्ड उम्मीदवारों को तुरंत पद बढ़ाकर राहत देने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।

हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं...

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिखारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिक्षुक अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई। पूरी ख़बर पढ़ें।

दिल्ली में आज कॉकरोच...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में Cockroach Janta Party की तिरंगा रैली को लेकर भारी सुरक्षा बल तैनात। सेंट्रल पार्क बंद। फाउंडर Abhijeet Dipke का दावा- पुलिस कर रही पीछा। पूरी ख़बर पढ़ें।

Tesla Flying Car: टेस्ला...

टेस्ला की उड़ने वाली नई Roadster का हैरान करने वाला लाइव डेमो! SpaceX रॉकेट तकनीक से हवा में मारी पलटी, 1 सेकंड से कम में 97km की रफ्तार। पूरी डिटेल पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशरतलाम के महू-नीमच हाईवे पर कारों से भरे कंटेनर में लगी आग,...

रतलाम के महू-नीमच हाईवे पर कारों से भरे कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर की सजगता से बची 6 कारें

(संवाददाता प्रफुल्ल तंवर)

  • रिजवान मेवाती निवासी फिरोजपुर झिड़का जिला नुहू (हरियाणा) कंटेनर में छह कार लेकर बैंगलुरू से हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा स्थित मारूति कंपनी के प्लांट पर जा रहा था। घटला ब्रिज के पास कंटेनर के अगले हिस्से में आग लग गई। इस पर वह नीचे उतरा और दूर चला गया।

रतलाम। महू-नीमच हाईवे पर सालाखेड़ा-सेजावता बायपास पर घटला ब्रिज के पास शनिवार शाम करीब सात बजे कारों से भरे कंटेनर के अगले हिस्से में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर आग लगते ही पिछले हिस्से को अलग कर दिया था। इसके चलते पिछला हिस्सा व उसमें रखी छह कारें जलने से बच गई।

  • जानकारी के अनुसार चालक रिजवान मेवाती निवासी फिरोजपुर झिड़का जिला नुहू (हरियाणा) कंटेनर में छह कार लेकर बैंगलुरू से हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा स्थित मारूति कंपनी के प्लांट पर जा रहा था।
  • घटला ब्रिज के पास कंटेनर के अगले हिस्से में आग लग गई। इस पर वह नीचे उतरा और दूर चला गया।
  • आसपास के लोग, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों तरफ का यातायात रोका।
  • इसी बीच फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची तथा करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शार्ट-सर्किट से लगी आग

  • चालक रिजवान ने बताया कि चलते कंटेनर के अगले हिस्से में वायरिंग से धुआं निकलने और आग लग गई। उसने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बुझी।
  • इस पर उसने कंटेनर को गियर में डालकर पिछले हिस्से को अलग किया और गेट खोलकर नीचे उतर गया।
  • कंटेनर के दोनों हिस्से अलग हो गए और अगले हिस्से में आग तेज हो गई।
  • आग से अगला हिस्सा जल गया है।
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments