Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशराजगढ़ में भारी बवाल, मरीज की मौत हुई तो गुस्साई मां ने...

राजगढ़ में भारी बवाल, मरीज की मौत हुई तो गुस्साई मां ने महिला डॉक्टर की पिटाई कर डाली और फाड़ दिए कपड़े!

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज/राजगढ़ जिले के माचलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक संगीन मामला सामने आय़ा है। मरीज की मौत पर डाक्टर से मारपीट की गई है। जानकारी के मुताबिक मरीज अरविंद मालवीय की हालत बिगड़ने पर उसे भर्ती कराया गया था। डॉ. पायल पाटीदार ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन जब स्थिति गंभीर हुई तो मरीज को झालावाड़ रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में ही अरविंद की मौत हो गई।

मरीज के परिजन भड़क गए और शव तो लेकर दोबारा अस्पताल लौटे। डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाने लगे। हद तो तब हो गई जह गुस्से में मृतक की मां द्रोपती बाई ने डॉक्टर पायल की पिटाई कर दी और कपड़े भी फाड़ दिए। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही बीएमओ सुनील चौरसिया मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों के साथ मिलकर द्रोपती बाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। थाना प्रभारी पूजा परिहार ने बताया कि द्रोपती बाई पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना से नाराज डॉक्टर और कर्मचारियों में रोष दिखा और वो काम पर नहीं गए, जिससे अस्पताल में ताला लगा रहा ओर मरीज इलाज के लिए परेशान होते रहे । मेडिकल एसोसिएशन ने विरोध जताते हुए सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मेडिकल दुकानें बंद रखीं। एसोसिएशन ने साफ किया है कि आपातकालीन सेवाएँ चालू रहेंगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments