Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

अंकिता भंडारी मर्डर केस:...

अंकिता भंडारी मर्डर केस में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया. परिजनों ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी : पूर्व मंत्री के घर 25 लाख की चोरी, अब तक...

शिवपुरी : पूर्व मंत्री के घर 25 लाख की चोरी, अब तक पुलिस के हाथ खाली

  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बेड़िया के बेटे के घर 25 लाख रुपये की चोरी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में चोरी की बड़ी वारदात हुई है. यहां एक पूर्व मंत्री के बेटे के घर चोरों ने धावा बोला और 25 लाख रुपये के गहने और नकदी ले उड़े.

जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी शहर के राघवेन्द्र नगर में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बेड़िया के बेटे के यह घर चोरी की वारदात हुई है. घटना 7 मई से 9 मई के बीच की बताई जा रही है,परिवार घर से बाहर था. उनके वापस आने के बाद इसका खुलासा हुआ है. कांग्रेस सरकार में रह चुके हैं मंत्री

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय पूरन सिंह बेड़िया कोलारस विधानसभा से कांग्रेस सरकार में विधायक और मंत्री रह चुके हैं. घटना कब हुई कैसे हुई इसके संबंध में पुलिस ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है. जहां तक चोरों के खिलाफ कार्रवाई की बात है तो पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. हैरानी इस बात की है कि शिवपुरी मध्य प्रदेश का ऐसा जिला है जहां प्रशासनिक और कानून व्यवस्था पर आम आदमी ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र के सत्ताधारी विधायक भी लगा रहे हैं. बावजूद इसके इस शहर में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है.

मंत्री के बेटे ने क्या कहा?

मंत्री के बेटे देवेंद्र सिंह बेड़िया ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनकी डीवीआर देहात थाना पुलिस घटना के तुरंत बाद जब्त कर ले गई लेकिन आज तक न तो कोई संदिग्ध सामने आया है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है. इस मामले में देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं. इसके अतिरिक्त पुलिस सायबर शाखा की भी मदद ले रही है. जल्द पुलिस मामले का खुलासा करेगी.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments