Monday, October 5, 2026

TOP NEWS

Lakhimpur Kheri: भीरा में...

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग से दुष्कर्म का मामला। आरोपी विशेष समुदाय का होने पर भीरा थाने में बजरंग दल का भारी हंगामा, सीओ गोला मौके पर पहुंचे।

बालोद में पुलिसकर्मी की...

छत्तीसगढ़ के बालोद में लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक। गंभीर हालत में छात्रा रायपुर रेफर, भागते हुए आरोपी का CCTV फुटेज आया सामने।

दिल्ली पुलिस के ACP...

दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को विवादों के बीच एडिशनल DCP पद पर प्रमोशन मिला है। इस फैसले पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सवाल उठाते हुए इसे 'छेड़छाड़ का इनाम' बताया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

स्पेन में हाउसिंग संकट...

स्पेन में 87 साल की बुजुर्ग महिला की बेदखली के बाद भड़का भारी आक्रोश. संसद में हाउसिंग बिल गिरने के बाद पीएम पेड्रो सांचेज़ ने किया समय से पहले आम चुनाव का ऐलान, 29 नवंबर को होगा मतदान. पूरी खबर पढ़ें.
HomeUncategorizedसंकल्प वृक्ष हेतु वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी समाधि स्थल से मिट्टी का...

संकल्प वृक्ष हेतु वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी समाधि स्थल से मिट्टी का संग्रहण किया गया

डिंडौरी, 05 अक्टूबर 2026।
संकल्प वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के समाधि स्थल से पवित्र मिट्टी का विधिवत संग्रहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार ब्रजभान सिंह मारको द्वारा समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात वीरभूमि से संकल्प वृक्ष के लिए मिट्टी का संग्रहण एनसीसी कैडेट्स द्वारा मिट्टी खोदकर किया गया तथा उसे सुरक्षित रूप से पैकेट में पैक किया गया। कैडेट्स द्वारा मिट्टी का पैकेट मुख्य अतिथि को सौंपा गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ब्रजभान सिंह मारको एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अल्का विश्वकर्मा द्वारा संग्रहित मिट्टी का पैकेट 4 एमपी सीटीआर यूनिट से आए नायब सूबेदार गणेश गिते को विधिवत हस्तांतरित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती अल्का विश्वकर्मा, प्राचार्या पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, केवल सिंह परस्ते, थाना प्रभारी, गोहरा सिंह मरावी, सरपंच पति बालपुर, मनोहर सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री लोधी-लोधा समाज, राज कुमार साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, नारायण प्रसाद झारिया, रोजगार सहायक तथा ग्रामवासी कपूर बंजारा, सोन सिंह परस्ते, राम कुमार मरावी, साहब सिंह बंजारा, राज कुमार अर्जुनवार, महेश यादव, रोहित आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की एनसीसी प्रभारी चीफ ऑफिसर अनुपमा पी. सुंदरम एवं विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के एनसीसी प्रभारी श्री तेवाराम धोर्वे एवं विद्यालय के कैडेट्स भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृति को नमन करते हुए युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया,उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश के 55 जिलों की पवित्र माटी के माध्यम से भोपाल शौर्य स्मारक में 55 पेड़ों का रोपण आगामी समय में किया जाएगा

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments