Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशसागर : पीने के पहले ही उतर गया सुरूर, जब शराब दुकान...

सागर : पीने के पहले ही उतर गया सुरूर, जब शराब दुकान पर गुलाब लिए मिले टीआई

सागर शहर के मोतीनगर थाना के प्रभारी ने नशे के खिलाफ एक अलग तरह की पहल की. शराब की दुकान पर पहुंचकर उन्होंने लोगों को शराब के दुष्परिणाम बताए.

सागर: इन दिनों मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से नशा मुक्त समाज के लिए मुहिम चलाई जा रही है. सागर में भी पुलिस द्वारा जनजागरूकता और नशे की बुराइयां बताने के लिए तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शहर के मोतीनगर थाना के प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की अनूठी पहल से शराब की दुकान पर ही शराब पीने वालों का नशा गया.

दरअसल टीआई साब अपने इलाके की शराब दुकान पर गुलाब का फूल लेकर खड़े हो गए. गुलाब का फूल देकर शराब की बुराइयां गिनाने वाले टीआई साहेब को देखकर कुछ शराब की दुकान से इधर-उधर हो गए जबकि कुछ शर्मिंदा नजर आए.

मोतीनगर थाने के टीआई नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए लोगों को शराब के दुष्परिणाम बताने लगे

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस के प्रयासों के तहत सागर शहर में एक दिलचस्प मामला सामने आया. जहां मोतीनगर थाने के टीआई जसवंत सिंह राजपूत नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कुछ हटकर करते नजर आए. टीआई साहेब शराब की दुकान के सामने जाकर खड़े हो गए और शराब ले जा रहे और शराब पीने आ रहे लोगों को शराब के दुष्परिणाम बताने लगे.

पुलिस ने लोगों को शराब के दुष्परिणाम बताए

इतना ही नहीं उन्होंने उन्होंने शराब पीने वालों को गुलाब का फूल देकर अनुरोध किया कि अपने और परिवार के भले के लिए नशा छोड़ दें. उन्होंने नशा करने वालों को गुलाब का फूल देकर निवेदन किया कि वे खुद भी नशा छोड़ें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. इसके अलावा उन्होनें नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई.

पुलिस मुख्यालय की तरफ से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है नशा मुक्त समाज का अभियान

टीआई जसवंत सिंह राजपूत ने कहा “पुलिस मुख्यालय द्वारा 15 अगस्त तक नशा मुक्त समाज का अभियान चलााया जा रहा है. इसी कड़ी में हम लोगों ने यह पहल की है. जिसके जरिए हमने शराब का नशा करने वाले लोगों को बताया कि शराब पीने से मानसिक और शारीरिक नुकसान होने के साथ ही सामाजिक नुकसान भी होता है. अभियान के तहत हम लोगों को सभी प्रकार के नशे से दूरी बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. मध्य प्रदेश पुलिस की कोशिश है कि समाज में नशे की आदत कम हो. हमारे प्रयासों से अगर एक भी व्यक्ति नशा छोड़ता है तो ये हमारी सफलता होगी.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments