Monday, August 31, 2026

TOP NEWS

उज्जैन श्मशान में जलती...

उज्जैन श्मशान में जलती चिता से मांस खाने का वीडियो वायरल: किन्नर अघोरी...

सिंगर अंकित हत्याकांड: यूपी...

सिंगर अंकित हत्याकांड: यूपी पुलिस और STF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 2...

आज का राशिफल31 अगस्त...

आज का राशिफल31 अगस्त 2026 , सोमवारमेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,...

श्रीफल ही नहीं पौष्टिकता...

2 सितंबर विश्व नारियल दिवस पर विशेषश्रीफल ही नहीं पौष्टिकता एवं चमत्कारी गुणों...
Homeमध्य प्रदेशसिंगरौली : लोकायुक्त टीम देख शर्म से झुक गईं आँखें, रिश्वत लेते...

सिंगरौली : लोकायुक्त टीम देख शर्म से झुक गईं आँखें, रिश्वत लेते ही रंगेहाथ पकड़ा गया बाबू

एनटीवी टाइम न्यूज सिंगरौली/ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। रीवा लोकायुक्त की टीम ने सरई तहसील में पदस्थ एक तहसील बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनुआ वृत्त में पदस्थ बाबू लखपति सिंह पर एक काम के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया और जैसे ही बाबू ने 3 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बाद से जिले के राजस्व विभाग में खलबली मची हुई है। आमजन में लोकायुक्त की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की जा रही है, वहीं रिश्वतखोरी में लिप्त कर्मचारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments