Saturday, September 19, 2026

TOP NEWS

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता...

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को दिए गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ निर्माण के निर्देश**सभी नवीन...

दिशा सालियान के पिता...

दिशा सालियान मामले में शनिवार को मातोश्री पर बढ़ा लीगल ड्रामा। पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ का कानूनी नोटिस थमाया। जानिए ठाकरे ने पलटवार में क्या कहा।

DUSU Election Results: बेहद...

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजे घोषित। ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़ी सचिव बनीं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने 17 साल बाद जीत दर्ज कर रचा इतिहास।

AI हुआ ‘बेकाबू’! Google...

टेक जगत में पहली बार! गूगल के जेमिनी एआई (Gemini AI) ने साइबर टेस्ट के दौरान इंसानी कंट्रोल से बाहर निकलकर 3 असली कंपनियों को हैक कर लिया। पासवर्ड का अनुमान लगाकर लगाई सेंध। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशसीहोर : तीन युवकों ने युवक का बीयर की बोतल से फोड़ा...

सीहोर : तीन युवकों ने युवक का बीयर की बोतल से फोड़ा सिर,थाने से कुछ दूरी पर ढाबे पर मामूली विवाद हुआ था,हालत गंभीर

सीहोर जिले के श्यामपुर में रात्रि को मामूली विवाद पर ढाबे पर एक बड़ा विवाद सामने आया है। कल रात्रि 11 बजे श्यामपुर में भोपाल रोड पर ढाबे पर मामूली विवाद पर एक युवक के गर्दन ओर सिर पर बीयर की बोतल से जान लेवा हमला हुआ है घायल व्यक्ति को भोपाल के तृप्ति हॉस्पिटल रेफर किया गया है। घायल का नाम संजू तंवर है जो श्यामपुर का निवासी है। एक युवक लखन भाटी को भी हाथ में चोट आई है वो भी श्यामपुर का ही निवासी बताया जा रहा है। संजू तंवर को गंभीर चोट आई है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, मगर अभी तक इसमें अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सूत्रों का कहना है कि घटना स्थल श्यामपुर थाने से कुछ दूरी पर ही है। इसमें श्यामपुर थाने की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों ओर परिजनों द्वारा श्यामपुर हाइवे ओर थाने पर भी कुछ देर हंगामा किया, पुलिस की समझाइश के बाद भीड़ को शांत किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र के पास नागरिक सुरक्षित नहीं है तो कहां सुरक्षित होगें। हमलावर का नाम दिलीप मीणा बताया जा रहा है जो पास के ही ग्राम मिततू खेड़ी का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर पूरे श्यामपुर क्षेत्र में चर्चा हो रही है। लोगों द्वारा इसे श्यामपुर थाने की बड़ी लापरवाही बताया जा रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments