Monday, July 13, 2026

TOP NEWS

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...

इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर)देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश दौरा शुरू हो गया...

देहरादून में पानी के...

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में...
Homeमध्य प्रदेशस्टॉप डैम में नहाने गई दो बालिकाओं की पानी में डूबने से...

स्टॉप डैम में नहाने गई दो बालिकाओं की पानी में डूबने से हुई मौत

जिला बैतूल

स्टॉप डैम में नहाने गई दो बालिकाओं की पानी में डूबने से हुई मौत

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम माझरी निवासी दो बालिकाओं की ग्राम से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित स्टॉप डैम में नहाने के दौरान मौत हो गई यह घटना शुक्रवार को धुरैंडी के दिन शाम 4 बजे के दरमियान घटित हुई। मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत अहाके ने बताया
शुक्रवार को दोपहर में ग्राम माझरी में होली खेलने के बाद कुछ बच्चे नहाने के लिए ग्राम माझरी से 4 किलोमीटर दूर स्थित पुराना स्टॉप डैम पर गए थे। बच्चों के साथ प्रतिभा पिता लख्मीचंद कुमरे 9 साल और अनन्या पिता वासुदेव कंगाली 12 साल के साथ शिवानी भी नहाने के लिए गई शाम 4 बजे के दरमियान स्टॉप डैम में नहाने के दौरान प्रतिभा गहरे पानी में चली गई ।जिसे देख अनन्या बचाने के लिए डैम मे कुद गई ।प्रतिभा और अनन्या कुछ देर तक ऊपर नहीं आई तो शिवानी घबरा गई और भागते हुए गांव में पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दोनों बालिकाओं के परिजन और ग्रामीण स्टाप डैम पर पहुंचे। लेकिन जब तक दोनों बालिकाएं पानी में डूब गई थीं।परिजनों ने घटना की जानकारी मासोद पुलिस चौकी में दी। जानकारी पर प्रधान आरक्षक रामकृष्ण शिराले मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से स्टाप डैम से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। शनिवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किए है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments