Thursday, July 16, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमहाराष्ट्र5 करोड़ जीता तो और कमाने का आया लालच, ऑनलाइन जुए में...

5 करोड़ जीता तो और कमाने का आया लालच, ऑनलाइन जुए में हार बैठा 58 करोड़ रु., जानें मामला..

5 करोड़ जीता तो और कमाने का आया लालच, ऑनलाइन जुए में हार बैठा 58 करोड़ रु., जानें मामला..

मुंबई आशीष सिंह

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में नागपुर का एक कारोबारी ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये हार गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक संदिग्ध सट्टेबाज अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन के घर पर छापेमारी कर चार किलोग्राम सोने के बिस्कुट और 14 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।

हालांकि, छापेमारी से ठीक पहले आरोपी मौके से भाग गया।

ज्यादा मुनाफे का लालच पड़ा भारी
नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि संदेह है कि सट्टेबाज दुबई भाग गया है। अधिकारी ने आगे कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने कारोबारी को ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए मना लिया था। हालांकि, कारोबारी शुरुआत में थोड़ा झिझके थे, लेकिन बाद में वह जैन की बातों में आ गए और हवाला व्यापारी के माध्यम से उसे आठ लाख रुपये दिये।

पांच करोड़ जीतकर गंवाए 58 करोड़
कुमार ने बताया कि आरोपी ने कारोबारी को ऑनलाइन जुआ खाता खोलने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। कारोबारी को खाते में आठ लाख रुपये जमा मिले और उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआत में मुनाफा कमाने के बाद कारोबारी को भारी नुकसान हो गया। लगभग पांच करोड़ रुपये जीतकर 58 करोड़ रुपये गंवा दिए।

नुकसान होने पर हुआ संदेह
अधिकारी ने बताया कि कारोबारी को नुकसान होने पर संदेह हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने पैसे वापस देने से इनकार कर दिया। कारोबारी ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गोंदिया में जैन के आवास पर छापा मारा। छापेमारी अभियान में 14 करोड़ रुपये नकद और चार किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments