Monday, September 28, 2026

TOP NEWS

इंदौर में UGC नियमों...

इंदौर के रीगल चौराहे पर स्वर्ण सेना और सामाजिक संगठनों ने UGC के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

उज्जैन: खुद शाही मस्जिद...

उज्जैन सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद की जाली खुद हटाते वक्त भावुक हुए लोग। माहौल बिगड़ने की अफवाहों के बीच जानें क्या बोले शहर काजी और एसपी प्रदीप शर्मा।

Ratlam Crime: फर्जी महिला...

मध्य प्रदेश के रतलाम में फर्जी महिला नारकोटिक्स TI सपना ठाकुर ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को ड्रग्स केस और एनकाउंटर की धमकी देकर 3.45 करोड़ रुपये हड़पे। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Russia Ukraine War: यूक्रेन...

रूस-यूक्रेन जंग में बड़ा तकनीकी उलटफेर! यूक्रेन ने 'ऑपरेशन विवाल्डी' के तहत मोर्चे पर घातक सुसाइड रोबोट सैनिक उतारे हैं। रूस के 3,000 सैनिकों को ढेर करने का दावा करते हुए डोनेट्स्क के 5 गांव और 3 बस्तियां वापस लीं। पढ़ें पूरी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशALIRAJPUR : 45 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों धराया, लोकायुक्त...

ALIRAJPUR : 45 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों धराया, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

ALIRAJPUR NEWS (लोकेश शर्मा ) : मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू को 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों बाबू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बाबू ने एरियर की राशि का भुगतान करने की एवज में घूंस मांगी थी। यह पूरा मामला अलीराजपुर का है। जो एक रिटायर्ड कर्मचारी के छठें वेतनमान के एरियर से जुड़ा हुआ है। हेमंत दाण्डेकर चंद्रेशखर आजाद आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केंद्र भाबरा में वार्डन थे। जो कि साल 2018 में रिटायर हुए थे और साल 2022 में उनका निधन हो गया था। उनका 9.36 लाख रुपए के एरियार का भुगतान होना बाकी है।

एरियर भुगतान की एवज में बाबू अलताफ खान ने राशि की भुगतान के लिए 5 प्रतिशत का कमीशन मांगा था। जिसकी शिकायत मृतक के बेटे अभिनव दाण्डेकर ने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त में कर दी। लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत भवन में सामाजिक न्याय और निशक्त विभाग में क्लर्क को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments