10 लाख की लागत से बनेगा शांतिधाम में सीसीरोड़ सरपंच सहीत जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन
जितेन्द्र चौहान कि रिपोर्ट
अमझेरा- यहॉ के माता अमका-झमका मंदिर परिसर स्थित शांतिधाम में सीसी रोड़ निर्माण के लिए अजजा विकास बस्ती की मद से 10 लाख रू. की स्वीकृति पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव के प्रयासो से हुई है जिसका ग्राम पंचायत के द्वारा गुरूवार को भूमिपुजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कमल यादव सहीत सरपंच मनुबाई मकवाना,सचिव गोपाल कुमावत,प्रहलाद पारीक,भगवानदास खंडेलवाल,शिवा मकवाना,मुरली खंडेलवाल,प्रदीपसिंह पंवार,प्रकाश राठौड़,अर्पित शर्मा,शौकत पटेल,रघुनाथ यादव,बंशीलाल कुशवाह,अशोक कुशवाह,मदनसिंह सुनेर,भुवानसिंह कुशवाह,कमल बामनिया,राजेश पहलवान सहीत अन्य जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


