Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : एमपी में बीच सड़क पर सुसाइड, दहल उठे लोग, टूर...

BHOPAL : एमपी में बीच सड़क पर सुसाइड, दहल उठे लोग, टूर से लौटते ही उठाया खौफनाक कदम

लोकेश शर्मा

एमपी में एक युवक ने बीच सड़क पर सुसाइड कर ली। उसने खुद को आग लगा ली। राजधानी भोपाल में सुबह-सुबह यह घटना हुई। यहां एक युवक ने कार से डीजल निकालकर खुद पर उड़ेला और आग लगा दी। बीच सड़क पर सुसाइड की घटना सुनकर लोग दहल उठे। पुलिस के अनुसार युवक एक प्राइवेट ट्रैवल्स की कार चलाता था और जबलपुर गया था। वहां से लौटते ही उसने आत्महत्या कर ली। युवक की शादी को महज 8 माह हुए हैं और उसका वैवाहिक जीवन सुखी बताया जा रहा है। ऐसे में उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह कोई नहीं बता पा रहा है।

शनिवार सुबह कजलीखेड़ा में एक टैक्सी चालक ने सुसाइड कर ली। सुबह करीब 5:30 बजे उसने कार से डीजल निकालकर आग लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कोलार कजलीखेड़ा में रहनेवाले मधुर जाटव ने बीच सड़क पर सुसाइड कर ली। वह 22 साल का था और 8 माह पहले ही शादी हुई थी। मधुर अपने पत्नी से खुश था। ऐसे में परिजनों को उसकी आत्महत्या की बात गले नहीं उतर रही है।

मधुर के पिता रामबाबू जाटव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे मोबाइल पर बात की थी। वह तब पूरी तरह सामान्य था। सुबह करीब 5:30 बजे ट्रैवल्स के मालिक ने मुझे बताया कि मधुर ने आत्महत्या कर ली है। ट्रैवल्स मालिक को पुलिस ने घटना की जानकारी दी थी।

मधुर जाटव ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी तक पता नहीं लग सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कहा जा रहा है कि जबलपुर टूर के दौरान मधुर के साथ कुछ अनुचित हुआ, जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड जैसा खतरनाक कदम उठा लिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments