Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

RRB JE Recruitment 2026:...

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के...

हिंदू युवती के साथ...

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 स्थित होटल...

बांग्लादेश में नशाखोरी का...

बांग्लादेश में नशाखोरी का विरोध करने पर हिंदू परिवार के 4 लोगों की...

Lava का बड़ा धमाका:...

नई दिल्ली / टेक डेस्क:भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava देश में 5G यूजर...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : भोपाल के इंडस्ट्रीयल एरिया में भीषण आग, केमिकल फैक्ट्री जलकर...

BHOPAL : भोपाल के इंडस्ट्रीयल एरिया में भीषण आग, केमिकल फैक्ट्री जलकर राख

BHOPAL NEWS : भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में शनिवार को दोपहर में भीषण आग लग गई। इससे दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई।

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में शनिवार को दोपहर में भीषण आग लग गई। इस घटना में केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। थोड़ी देर के लिए आग में कुछ लोग घिर गए थे, जिन्हें बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग की लपटें आसपास की फैक्ट्रियों तक भी जा सकती थी। जिस फैक्ट्री में आग लगी उससे लगे कारों के शोरूम भी है।आग पर काबू पाने के लिए पूरे भोपाल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है।

गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में दोपहर में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगते हैं भोपाल की आधा दर्जन फायर ब्रिगेड गोविंदपुरा के लिए रवाना कर दी गई है। साथ ही 10 से अधिक टैंकर पानी डाला जा चुका है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र के जेके रोड पर कई वाहनों के शोरूम है। और आग यदि फैली तो अन्य शोरूम तक भी फैल सकती है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक भारी पुलिस बल के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही थी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कई किलोमीटर दूर से नजर आया धुएं का गुबार

आग इतनी भीषण थी कि औद्योगिक क्षेत्र में लगी इस आग का काला धुआं कई किलोमीटर दूर से भी नजर आ रहा था। यहां तक कि नर्मदापुरम रोड क्षेत्र से भी आग का गुबार नजर आ रहा था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments