Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...

Lava Aura Curve 5G...

Lava Aura Curve 5G भारत में हुआ लॉन्च। ₹23,999 की कीमत में पाएं अनोखी दोहरी स्क्रीन (Dual Display), 6000mAh बैटरी और 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले। जानें इसके सभी फीचर्स।

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल। विपक्ष ने दागे गंभीर सवाल, जानें क्या है पूरा मामला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

सरदारपुरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेजकलेक्टर और एसपी ने...
Homeमध्य प्रदेशBHOPAL : मत मारो मुझे लाठियां, मैं पहले से सताया हुआ इंसान...

BHOPAL : मत मारो मुझे लाठियां, मैं पहले से सताया हुआ इंसान हूं’, कांग्रेस के प्रदर्शन में क्या बोल गए उमंग सिंघार?

भोपाल में कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. इसमें कई विधायक और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया…

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज (10 मार्च 2025) कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. इसमें मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई विधायक प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए. पुलिस ने आंदोलन कार्यों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया…

भोपाल में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरी. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा, “मत मारो मुझे लाठियां, मैं पहले से सताया हुआ इंसान हूं”. उमंग सिंघार ने चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश में गेहूं, सोयाबीन और धान की फसल का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जबकि मुनाफाखोरी करने वाले सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. ऐसे में किसान कर्ज के बोझ तले दब रहा है. प्रदेश में किसानों को महंगी दर पर बिजली दी जा रही है.

इसके अलावा खाद-बीज के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. खेती के लिए आवश्यक ईंधन के दाम भी आसमान पर है. इसी को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन पर भी वाटर कैनन के जरिए कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

बीजेपी बोली,”कांग्रेस की सरकार का काम जनता ने देखा”

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों का कार्यकाल जनता ने देखा है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जब से विकास शुरू किया है तब से कांग्रेस गर्त में चली गई है. प्रदेश और केंद्र में डबल इंजन की सरकार है जो लगातार विकास कर रही है. कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं. कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर आंदोलन की बात कह रही है, मगर कमलनाथ सरकार ₹2,00,000 कर्ज माफी का सबसे बड़ा धोखा किसानों को दिया था.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments