Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

“हेलो पुलिस, मैंने मम्मी...

लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात। 17 साल के नाबालिग बेटे ने मामूली विवाद में रिंच से वार कर मां की हत्या की और खुद पुलिस को फोन कर बुलाया। पूरी खबर पढ़ें।

धौलपुर रोजाना 12,000 लीटर...

धौलपुर में 2 साल से चल रही नकली दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़। रोजाना 12,000 लीटर सिंथेटिक दूध UP-MP में होता था सप्लाई। एसपी विकास सांगवान की बड़ी कार्रवाई।

भारत का पहला AI...

भारत ने लॉन्च किया पहला AI सैटेलाइट 'MOI-1A', जो अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का विश्लेषण करेगा। भारत यह तकनीक हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। पूरी रिपोर्ट।

बुजुर्गों के कार्यक्रम में...

इंदौर के वार्ड 59 में बुजुर्गों के कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर भड़कीं भाजपा पार्षद डॉ. रूपाली पेंढारकर, निगम अधिकारियों को दी 'अंजाम बुरा होने' की चेतावनी।
Homeमध्य प्रदेशअंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लेडगांव के श्री भरतलाल पाटीदार का भव्य...

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लेडगांव के श्री भरतलाल पाटीदार का भव्य सम्मान

सरदारपुर

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लेडगांव के श्री भरतलाल पाटीदार का भव्य सम्मान

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

जिला प्रशासन धार एवं भोज शोध संस्थान, धार के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धार कलेक्टर महोदय, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, केंद्र सरकार की महिला बाल विकास मंत्री माननीय श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं धार की लोकप्रिय विधायक माननीय श्रीमती नीना वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर तहसील सरदारपुर के ग्राम लेडगांव निवासी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिक श्री भरतलाल जी पाटीदार, सुपुत्र श्री मांगीलाल जी पाटीदार को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, सादगीपूर्ण जीवन और वरिष्ठजनों के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि श्री भरतलाल पाटीदार जैसे वरिष्ठजन ही हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. भगवान भाई पाटीदार (सरदारपुर), दीपेन जी शर्मा (सचिव, भोज शोध संस्थान धार), रमेश जी पटेल, अमृत जी पटेल, रामेश्वर जी चौधरी, रामेश्वर जी भीमावद, छगनलाल जी धामंदा वाले सहित भोज शोध संस्थान के सैकड़ों गणमान्य सदस्य एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने श्री भरतलाल जी पाटीदार को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

समस्त ग्रामवासियों एवं पाटीदार समाज में हर्ष का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments