स्वच्छता का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
- एनएचपीसी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दरिया में पोस्टर एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित
मनोज शर्मा,चंडीगढ़। एनएचपीसी लिमिटेड, भारत सरकार के नवरत्न उद्यम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान के अंतर्गत महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया, चंडीगढ़ में विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संदेश के साथ चलाया जा रहा है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ समाज तथा जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की आयु एवं कक्षा के आधार पर विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता को तीन भागों क्रमशः कनिष्ठ, मध्यम एवं वरिष्ठ में विभाजित किया गया
जूनियर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार प्रिया द्वितीय पुरस्कार अभिनंदन तथा तृतीय पुरस्कार ट्विंकल कुमारी ने प्राप्त किया। प्रथम सांत्वना पुरस्कार सुभाष तथा द्वितीय सांत्वना पुरस्कार नित्या को मिला।
मध्यम वर्ग में प्रथम पुरस्कार आर्यन, द्वितीय पुरस्कार काव्या तथा तृतीय पुरस्कार सौरभ ने हासिल किया। प्रथम सांत्वना पुरस्कार सुहासिनी तथा द्वितीय सांत्वना पुरस्कार दिव्या को प्रदान किया गया।
वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार तमन्ना भारद्वाज, द्वितीय पुरस्कार अनुष्का यादव तथा तृतीय पुरस्कार अभिषेक राजभर ने प्राप्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता ने बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ना रहा।


