Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

बीसलपुर में बच्चों को...

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘साक्षर बचपन, सुरक्षित बचपन’ अभियान के...

लगातार 8 हफ्तों से...

भारतीय शेयर बाजार में 25 साल की सबसे बड़ी मंदी। लगातार 8 हफ्तों की गिरावट से निवेशकों के ₹26 लाख करोड़ डूबे। जानें सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश के 4 बड़े कारण।

छतरपुर में हैवानियत:बीच सड़क...

मध्य प्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur Crime News) की अमलतास कॉलोनी में सनकी पति ने बीच सड़क पर पत्नी ज्योति चौरसिया की 15-20 वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात का खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

₹3 करोड़ की कार...

मर्सिडीज-बेंज भारत में 5 अक्टूबर को ₹3 करोड़ की अल्ट्रा-लक्ज़री Maybach S-Class Facelift लॉन्च करने जा रही है। जानिए इसके फीचर्स और आगामी 'मेड-इन-इंडिया' GLC इलेक्ट्रिक SUV के बारे में।
Homeमध्य प्रदेशधार में राणी सती दादी के मंगलपाठ से शुरू होगा 9 दिवसीय...

धार में राणी सती दादी के मंगलपाठ से शुरू होगा 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सवखेल, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजेगी महफिल

‘ब्रज रसामृत’ के रंग, बेटियों को मिलेगा कलारीपयट्टू युद्ध कला का प्रशिक्षण; अंतिम दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा,

धार। श्रीश्री 1008 महाराजा अग्रसेनजी की 5151वी जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज धार द्वारा समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न मंडलो द्वारा रंगारंग एवं संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।शुक्रवार को समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल,समिति के विनय अग्रवाल,मोहन अग्रवाल,अंकुश अग्रवाल,द्वारका दास अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,सतीश अग्रवाल,राजेश गुप्ता,मयंक अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,रितेश अग्रवाल,दीपेश बिंदल,अभिषेक अग्रवाल,अंकित गोयल,विमल गर्ग,प्रणय मोदी,सौरभ अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,सावन अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,शैलेश गर्ग,विनय मोदी,सहित समाज ने पत्रिका का विमोचन किया।

मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने बताया 4 अक्टूबर रविवार को दादी परिवार द्वारा भव्य संगीत में राणी सती दादी का मंगलपाठ का आयोजन होगा,दौड़ प्रतियोगिता, धीमी साइकिल रेस प्रतियोगिता,तेज साइकिल रेस प्रतियोगिता,5 अक्टूबर सोमवार को अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा अग्रसेन मेला, अग्रवाल महिला मंडल द्वारा तंबोला अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा चेयर रेस,समिति द्वारा रस्सीकूद प्रतियोगिता, अग्रवाल बालिका मंडल द्वारा लड़की गेम,6 अक्टूबर मंगलवार को समिति द्वारा कलारीपयट्टू युद्ध कला शिविर एवं आत्मरक्षा शिविर लगाया जाएगा जिसमे प्रशिक्षण सुश्री आयुषी बंसल द्वारा दिया जाएगा, अग्रोहा थिंकर्स ग्रुप जूनियर द्वारा अग्रवाल प्रीमियम लीग,आप ओर हम द्वारा पवन पुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा संगीत में सुंदरकांड एवं भव्य सालासर बालाजी का दरबार लगाया जाएगा,7 अक्टूबर बुधवार को समिति द्वारा योग शिविर एवं मैराथन, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रोहा क्रिएटिव ग्रुप, अग्रवाल सखी समिति द्वारा लेडीज फन फेयर गुजराती जलसो,बेस्ट ड्रेसिंग प्रतियोगिता, डांडिया सजाओ प्रतियोगिता, साथ ही रात्रि में अग्रवाल बालिका मंडल द्वारा अग्रवाल ऑफ द ईयर प्रतियोगिता का आयोजन होगा,8 अक्टूबर गुरुवार को अग्रवाल क्रिएटिव थिंकर्स ग्रुप द्वारा ब्रज रसामृत रंगारंग भक्ति कार्यक्रम जिसमे कोटा के रसीक वैष्णव टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी,9 अक्टूबर शुक्रवार को अग्रवाल बालिका मंडल द्वारा डांस प्रतियोगिता, अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप एवं आप ओर हम समिति द्वारा कोरस बैण्ड (दिल से दिल तक) रंगारंग गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी,10 अक्टूबर शनिवार को समिति द्वारा तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता,अंतर्राष्ट्रीय फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
11 अक्टूबर रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन अग्रसेन चौक पर सुबह महाराजा अग्रसेन जी का महापूजन किया जाएगा इसके बाद अग्रवाल महासभा परिवार द्वारा निशुल्क भोजन प्रसादी एवं कन्या पूजन दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए किया जाएगा,जिसके बाद रक्तदान किया जाएगा।

अग्रसेन जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा,
महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन शाम को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा अग्रसेन चौक से निकाली जाएगी जिसमें पूरा अग्रवाल समाज सम्मिलित होगा इसके बाद पारितोषिक वितरण एवं सभा का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments