Thursday, November 5, 2026

TOP NEWS

चंबल में पुलिस का...

मुरैना पुलिस ने बानमोर के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

इंदौर : मेट्रो के...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट और...

Indore New ISBT: 100...

इंदौर में ₹100 करोड़ की लागत से नया ISBT बनकर तैयार है। यहां एक ही जगह बस, मेट्रो और ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी और 5 राज्यों के लिए 1500+ बसें चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: गिरफ्तारी के 24 घंटे में आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य, देरी होने पर तुरंत रिहा करने का आदेश। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशधार महिला को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस...

धार महिला को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर निकाला जुलूस; देखें क्या है पूरा मामला

महिला को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर निकाला जुलूस; देखें क्या है पूरा मामला

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सादलपुर पुलिस ने महिला आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे घटना स्थल वाले क्षेत्र में पैदल घुमाया, जिसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। मृतका के परिवार ने आरोपी पर गंभीर किस्म के शोषण, ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जिसके बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के आरोप, सड़क पर उतरा था समाज

मामला धार के सादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुणावद गांव का है। यहाँ एक महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया था। सकल हिंदू समाज और मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि गुणावद निवासी आबिद उस्मान पटेल महिला को लंबे समय से डरा-धमका रहा था और उस पर अनुचित दबाव बना रहा था।

घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने गुणावद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था और धरने पर बैठ गए थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि न सिर्फ आरोपी को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाए, बल्कि इलाके में उसका जुलूस निकालकर समाज विरोधी तत्वों को कड़ा सबक सिखाया जाए।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात

बढ़ते जनाक्रोश और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत एक्शन में आया। सादलपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आबिद पटेल को हिरासत में लिया। इसके तुरंत बाद, इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए पुलिस ने भारी सुरक्षा घेरे के बीच आरोपी का गुणावद की सड़कों पर जुलूस निकाला। पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपी ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर चलता नजर आया।

सघन जांच में जुटी सादलपुर पुलिस

जुलूस की खबर मिलते ही गांव के मुख्य चौराहों और मकानों की छतों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस बल ने बेहद सूझबूझ के साथ बिना किसी कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़े इस मार्च को पूरा कराया। सादलपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है। परिजनों द्वारा लगाए गए ब्लैकमेलिंग के आरोपों के संबंध में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की हर एंगल से सघन जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments