Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

इंदौर पुलिसविभाग में बड़ा...

इंदौर पुलिस विभाग में दिवाली से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। पुलिस उपायुक्त ने जारी किए आदेश, क्राइम ब्रांच सहित 14 थाना प्रभारियों (TI) के कार्यक्षेत्र बदले। देखें पूरी लिस्ट।

मप्र: पीथमपुर में दिल...

मध्य प्रदेश के धार (पीथमपुर) में भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन स्कूली बच्चों को 10 मीटर तक घसीटा, दो सगे भाइयों और मौसेरी बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत। पूरी खबर पढ़ें।

पिरान कलियर: नाबालिग को...

पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी रुपिन गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल। पढ़ें अर्जुन धारीवाल की रिपोर्ट।

व्यवस्था या अव्यवस्था? डॉक्टरों...

रुड़की के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी से स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल। हजारों मरीजों की जिम्मेदारी सिर्फ एक फिजिशियन डॉ. वैदेही मित्तल पर। पढ़ें अर्जुन धारीवाल की ग्राउंड रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेश8 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

8 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

8 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नियमितीकरण, सीधी भर्ती, आवास सहित विभिन्न मांगों को लेकर उठाई आवाज
गंज बासौदा। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस (रजि.) शाखा गंज बासौदा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसडीएम अनुभा जैन को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
ज्ञापन में मांग की गई कि विनियमितीकरण के अंतर्गत कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। मध्यप्रदेश की नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में सफाई ठेका पूर्णतः समाप्त किया जाए तथा सफाई कर्मचारियों को सीधे नियुक्त किया जाए। सफाई कर्मचारी के पति या पत्नी में से किसी एक की मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग भी रखी गई।
संगठन ने सफाई कामगार पद पर रोस्टर प्रणाली पूर्णतः समाप्त कर सफाई वर्ग के लिए सीधी भर्ती के नियमों को शिथिल करने, सफाई कर्मचारियों को आवंटित जर्जर मकानों के स्थान पर नवीन कॉलोनियों का निर्माण कर नए मकान आवंटित करने की मांग की।
इसके अलावा नगर पालिका एवं नगर निगमों में क्षेत्रफल और जनसंख्या के अनुपात को ध्यान में रखते हुए 50 हजार नवीन नियमित सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने तथा सफाईदार वर्ग को विशेष प्राथमिकता देने की मांग ज्ञापन में शामिल है।
ज्ञापन में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषदों में सफाई कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने तथा वर्ष 2004 से नियमितीकरण का लाभ नहीं मिलने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2025 तक नियमितीकरण का लाभ दिए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र चर्चा कर उचित निराकरण कराने तथा संगठन को समय प्रदान करने का आग्रह किया।
प्रदीप मैथिल की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments