Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...

Lava Aura Curve 5G...

Lava Aura Curve 5G भारत में हुआ लॉन्च। ₹23,999 की कीमत में पाएं अनोखी दोहरी स्क्रीन (Dual Display), 6000mAh बैटरी और 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले। जानें इसके सभी फीचर्स।

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल। विपक्ष ने दागे गंभीर सवाल, जानें क्या है पूरा मामला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

सरदारपुरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेजकलेक्टर और एसपी ने...
Homeमध्य प्रदेशHARDA : हरदा में 4 लाख की अवैध शराब के साथ माफिया...

HARDA : हरदा में 4 लाख की अवैध शराब के साथ माफिया गिरफ्तार, गुप्त बेसमेंट में छिपा रखा था माल

सिराली थाना पुलिस ने गहाल गांव में छापेमारी कर 75 पेटी अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये थी। शराब को गुप्त तलघर में छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने शराब माफिया रज्जाक मुसलमान और डिलीवरी मैन शुभम लुनिया को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपित फरार हैं।

सिराली थाना पुलिस ने रविवार की रात अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इसमें आरोपी के घर की किचन के पास बने गुप्त तलघर में से 4 लाख रुपये की कीमत की 75 पेटी अवैध शराब जब्त की है।

सिराली थाना पुलिस ने रविवार दर रात गहाल गांव में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से शराब माफिया रज्जाक मुसलमान और डिलीवरी मैन शुभम लुनिया को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित शेख असलम और एक अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों ने टिमरनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे से ट्रक में रखी 24 लाख रुपये की शराब जब्त की थी।

तलघर में छुपाकर रखी थी शराब

थाना प्रभारी संदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रज्जाक के घर पर दबिश दी, जहां किचन में गैस सिलेंडर के पीछे एक गुप्त तलघर में शराब छिपाई गई थी। सिराली थाना पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी यादव ने बताया कि होली त्योहार को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में एसआइ गोपाल प्रसाद पाल, एएसआइ जितेंद्र सिंह राजपूत समेत कई पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments